Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

युनिवर्सल गु्रप द्वारा चौथे डिग्री वितरण समागम का आयोजन

युवा अपनी शिक्षा का सही उपयोग करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए योगदान दें: मोहनवीर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Apr 2017

Last updated on: Apr 05, 2017, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा चौथे वार्षिक डिग्री वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मास्टर इन कंस्टरक्कशन टेक्नोलोजी और मैनेजमेंट, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग, ईलेक्ट्रोनिक्स , कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ,एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीएड व बीसीए के ४५८ विद्यार्थियों को डिग्रियों से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का मीठा फल देने के लिए एडीशनल डायरैक्टर डी टी ई मोहनवीर सिंह ने मुख्यातिथी के तौर पर शामिल होकर विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की। जब कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन कालेज डिवैल्पमैंट डा.कुलबीर सिंह ढिल्लों ख़ास मेहमान के तौर पर प्रोगराम में उपस्थित हुए। समागम की शुरुआत इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा सर्सवती वंदना व मु यातिथी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद डिग्री वितरण समागम की शुरुआत की गई जिसमें युनिवर्सल गु्रप के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गई।मोहनवीर सिंह ने विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करते हुए कहा कि यह क्षण एक विद्यार्थी के जीवन में खुशियां लेकर आता है वहीं उनके लिए आने वाली चैलेंज भरी जिंदगी भी उनकी प्रतीक्षा कर रही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी शिक्षा का सही उपयोग करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए सदोपयोग करें। 

इसके साथ उनकी और राष्ट्र की तरक्की होना लाजमी है।उन्होंने युवाओं को समाज में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा का मनोरथ हर नागरिक को जातिवाद, धर्म व भाषाई भेदभाव से उपर उठाना है और इसे अपनाना समय की जरूरत है।पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन कालेज डिवैल्पमैंट डा.कुलबीर सिंह ढिल्लों ने युनिवर्सल गु्रप की मैनेजमेंट को उच्च स्तरीय शिक्षा देने पर बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने इस अवसर पर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षा संस्थान के लिए जरूरी है कि वे अपने विद्यार्थियों को आधुनिक व नैतिक शिक्षा दे और युनिवर्सल गु्रप अपने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हवा में टोपियां उछाल कर अपनी आने वाली जिंदगी पर खुशी व्यक्त की।

 

 

Tags: Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD