Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत-अमरीका पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन का शुभारंभ किया

अक्सर सीमा पार से होते हैं आतंकवादी हमले : शिंदे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 04 Dec 2013

Last updated on: Dec 04, 2013, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज यहां भारत-अमरीका पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसका आयोजन भारत के गृह मंत्रालय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य के साथ यह सम्मेलन अमरीका के साथ हमारे द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार में महत्वपूर्ण तत्व है। रणनीतिक भागीदारों के रूप में हम एक दूसरे की आतंरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए अधिक कार्य कर सकते हैं। श्री शिंदे ने कहा कि भारत और अमरीका जैसे देश आतंकवाद और अंतर्राष्ट्रीय अपराध के खतरे का सामना करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हम ऐसे आतंकी समूहों और आपराधिक सिंडिकेट का प्रमुख लक्ष्य हैं। गृह मंत्री ने कहा कि इसी खतरे के मद्देनजर दोनों देशों को भारत अमरीका गृह सुरक्षा संवाद शुरू करने की प्ररेणा मिली। यह हमारे बढ़ते आपसी सुरक्षा सहयोग का मुख्य तत्व है। यह संवाद नवंबर 2010 में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के फलस्वरूप शुरू हुआ।शिंदे ने कहा कि हमारे गृह सुरक्षा संवाद का मुख्य क्षेत्र अपने शहरों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि बड़े आतंकी हमले जानबूझकर खासतौर से बड़े और घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रो में किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक नुकसान हो। अमरीका न्यूयार्क में और भारत मुंबई आतंकी हमले का शिकार बना। 

गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा संबंधी खुफिया जानकारी के बेहतर तालमेल की ज़रूरत है ताकि क्षेत्रीय एवं संघीय एजेंसी एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत अपराध की रोकथाम, अपराध का पता लगाने, फोरेंसिक विश्लेषण, बेहतर संचार प्रौद्योगिकियां एवं यातायात प्रबंधन साधनों के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करने में अमरीका के भागीदार के रूप में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन, भारत में अमरीका की राजदूत सुश्री नैंसी पावेल, अमरीकी गृह मंत्रालय में सहायक मंत्री श्री डेविड हेमैन, गृह सचिव श्री अनिल गोस्वामी, सीमा प्रबंधन की सचिव सुश्री स्नेह लता कुमार, अतिरिक्त सचिव श्री खुर्शीद अहमद गनई, राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख और अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। 

 

Tags: sushilkumar shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD