Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुस्लिमों को आरक्षण में वृद्धि धर्म के आधार पर नहीं दिया : के. चंद्रशेखर राव

के. चंद्रशेखर राव
के. चंद्रशेखर राव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 27 Mar 2017

Last updated on: Mar 27, 2017, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मुस्लिमों के आरक्षण में वृद्धि धर्म के आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर की गई है। राज्य विधानसभा में उन्होंने सोमवार को कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग मुस्लिमों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर रहा है और आयोग की रिपोर्ट आने के बाद मुस्लिमों के आरक्षण में पांच से छह फीसदी की वृद्धि करने के लिए एक विधेयक पेश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाएगी, लेकिन अभी सत्र का समापन नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने कहा, "अल्पसंख्यकों एवं अनुसूचित जनजातियों सहित पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में वृद्धि करने के लिए विधेयक को पारित करने के उद्देश्य से चार-पांच दिन बाद फिर से सत्र बुलाई जाएगी।'तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने पिछले विधानसभा चुनाव-2014 के दौरान मुस्लिमों के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण बढ़ाने का वादा किया था। टीआरएस ने वादा किया था कि राज्य में मुस्लिमों को मिल रहे चार फीसदी के आरक्षण को बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया जाएगा।टीआरएस ने अनुसूचित जनजातियों का आरक्षण भी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री राव ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के पिछड़े वर्ग के लोगों पहले ही पिछड़ा वर्ग (ई) के तहत रखा गया है और उन्हें आरक्षण दिया गया है।एक पूर्व आईएएस अधिकारी की अक्ष्यक्षता वाली समिति ने पिछले वर्ष राज्य में मुस्लिम समुदाय पर अध्ययन किया था और राज्य सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग से भी एक और अध्ययन करने के लिए कहा।हालांकि राज्य सरकार के इस कदम का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह कहकर विरोध किया कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात नहीं कही गई है।राज्य सरकार हालांकि अगर नए विधेयक लाकर आरक्षण में वृद्धि करती है तो राज्य में कुल आरक्षण निर्धारित 50 फीसदी की सीमा को पार कर जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री राव ने कहा कि वह केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से अपील करेंगे कि उन्हें तमिलनाडु की तर्ज पर निर्धारित सीमा से अधिक आरक्षण प्रदान करने की इजाजत दी जाए।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD