Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम आंदोलन में जान गंवाने वालों को याद किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Mar 2017

Last updated on: Mar 14, 2017, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम भूमि आंदोलन की 10वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को इस आंदोलन में जान गंवाने वालों को याद किया और कहा कि राज्य सरकार किसानों की जान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "भूमि आंदोलन की 10वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हम नजरुल मंच पर एक समारोह आयोजित कर जुझारू किसानों को कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगे।"पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में 14 मार्च, 2007 को प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 14 लोगों की जान गई थी। किसानों का यह आंदोलन तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ था। वाम मोर्चा सरकार नंदीग्राम की खेती लायक जमीन रासायनिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी को देना चाहती थी।

इस आंदोलन की देखादेखी हुगली जिले के सिंगूर में भी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन हुआ था। तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने यहां की जमीन टाटा मोटर्स के नैनो संयंत्र के लिए अधिगृहीत की थी। आंदोलन ने जब विकराल रूप ले लिया, तब टाटा मोटर्स नैनो संयंत्र की परियोजना यहां से उठाकर गुजरात ले जाने को विवश हुई।इन दोनों किसान आंदोलनों की सफलता ने तृणमूल कांग्रेस को वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में भी सफलता दिलाई और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी 34 वर्ष तक लगातार सत्ता पर काबिज वाम मोर्चा को परास्त कर मुख्यमंत्री बनीं।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD