उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमें संयुक्त प्रयास करने चाहिए जिससे समाज में उनका विकास एवं ग्रोथ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में लिंग अनुपात का भेदभाव नहीं किया" /> महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक बड़ा कदम है- चंद्र प्रकाश गंगा
Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक बड़ा कदम है- चंद्र प्रकाश गंगा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 08 Mar 2017

Last updated on: Mar 08, 2017, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमें संयुक्त प्रयास करने चाहिए जिससे समाज में उनका विकास एवं ग्रोथ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में लिंग अनुपात का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए तथा सभी को समानांतर अवसर मुहैया करवाने की आवश्यकता है।मंत्री ने यह बात आज अंतर्राश्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।बागवानी,शिक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी,विधायक डॉ. दविन्द्र कंुमार मन्याल, जिला विकासायुक्त सांबा शीतल नंदा एवं प्रशासन के अधिकारी भी समारोह के अवसर पर उपस्थित थे।महिलाओं की भूमिका के बारे में मंत्री ने कहा कि समाज में समय के साथ महिलाओं में भी काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को समानांतर अवसर मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्तर की स्कीमें शुरू की हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तिकरण पर गंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को एक मिशन के तौर पर लागू किया है ताकि बालिकाएं इस स्कीम से अधिकतर लाभ उठा सकें। मंत्री ने जिला प्रशासन से कहा कि बड़े पैमाने पर स्कीम को लागू करने के लिए कदम उठायें।

समारोह  के अवसर पर प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार महिलाओं की भलाई के लिए कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा उन्होंने मानव साईकिल से सम्बंधित दो पहियों को पूरा करने के साथ आर्थिक एवं सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं द्वारा विभिन्न स्तर पर समाज में दिये गये योगदान में को आगे बढ़ा रही है ताकि उन्हें जीवन के हर कदम पर और अधिक सफलता प्राप्त हो सके।उन्होंने बेटे एंव बेटी के मध्य भेदभाव पर कहा कि परिवार में दोनों के समानांतर अधिकार हैं तथा दोनों को बराबर के अवसर भी मिल रहे हैं।सांबा की उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए विभन्न स्तर के पग उठाये गये हैं जिसमें वाल पेंटिंग स्वंय सुरक्षा प्रशिक्शण आदि जैसी गतिविधियां शामिल हैं, को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लिंग अनुपात में भी वृद्धि दर्ज की गई है जो 2011 में 787 थीं तथा 2016 में 895 दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा वालेंटरी योगदान के साथ विशेश कोश की भी स्थापना की गई है तथा व्यवसाय घराने एवं उद्योगपति समाज की बेसहारा एवं पिछडे वर्गो से सम्बंधित बालिकाओं को भी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी 99 पंचायतों में गुडा गुडीबोर्ड द्वारा िलग अनुपात की देखरेख की जा रही है।समारोह के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर आधारित मैगजीन का भी शुभारम्भ किया गया तथा मंत्री ने एनजीओ जीआरएस, वालेंटियरस एवं बालिका माताओं को भी सम्मानित किया। 

 

Tags: Chander Prakash Ganga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD