Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मेरी कप्तानी में मिली 'सबसे अच्छी' जीत है यह : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 07 Mar 2017

Last updated on: Mar 07, 2017, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में 75 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह जीत उनके कप्तानी करियर की 'सबसे अच्छी' जीत है। इस मैच को जीत कर भारत ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है।कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी जीत है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता कि हमारी रणनीति क्या थी, वह हमारे लिए कामयाब रही। यह हमारे लिए भावनात्मक मैच था। हमने टीम भावना दिखाई। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है। यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी जीत है।"उन्होंने कहा, "हमने 75 रनों से मैच जीत खुद को ही हैरान कर दिया। हमने सोचा था कि यह करीबी मैच होगा। पहला मैच हारने के बाद हम वापसी करना चाहते थे। हम किसी और को नहीं बल्कि खुद को साबित करना चाहते थे।"बेंगलुरू टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में महज 189 रन बना पाई, जिसके बाद आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 276 रन बनाते हुए भारत पर 87 रनों की बढ़त भी ले ली थी। 

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 274 रन बना आस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम महज 112 रनों पर ढेर हो गई।उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों ने जज्बा दिखाया और भरोसा दिलाया की हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं। यह सिर्फ जिम्मेदारी लेने की बात है। दर्शकों से मिली हौसलाअफजाई से जिस तरह से खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया वह शानदार था। दूसरी पारी में मेहमान जब रन नहीं कर पा रहे थे तभी हम समझ गए थे कि हम जीत सकते हैं।"श्रृंखला का तीसरा मैच रांची में खेला जाना है।कोहली ने इस पर कहा, "रांची जाने का इंतजार नहीं कर सकता। हमें इस लय को आगे बरकरार रखना होगा। टीम अब पीछे मुड़ कर नहीं देखेगी।"कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की प्रशंसा की। 

इन दोनों ने दूसरी पारी में पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।कोहली ने कहा, "पुजारा और रहाणे के बीच हुई साझेदारी मेरी पिछले कुछ वर्षो में देखी गई साझेदारियों में से सर्वश्रेष्ठ थी। वह चैम्पियन साझेदारी थी। यह दोनों इसलिए टेस्ट के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।"उन्होंने कहा, "अंत में रिद्धिमान साहा और ईशांत शर्मा की पारी ने हमारे लिए बोनस का काम किया।"उन्होंने कहा, "हम जानते थे कि अगर हम 150 का आंकड़ा पार कर लेंगे तो हमारे पास जीतने का मौका होगा। हम 200 के ऊपर जाना चाहते थे। हमने सोचा था कि हम 225 के तक पहुंचेंगे। जब हमने 187 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी समाप्त की हमें लगा कि अंदर कुछ मेहनत करनी होगी।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD