Thursday, 30 May 2024

 

 

खास खबरें भारत को भय, भूखमरी, आंतकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प पूरा करेंगे : नितिन गडकरी सुखबीर सिंह बादल ने पवित्र शहर में एक विशाल रोड शो की अगुवाई की जिसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए देश की सुरक्षा के लिए दमदार नेता और पूर्ण विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी : अनुराग ठाकुर मोदी राम को अयोध्या लाए हैं, अब हमे मोदी को लाना है : मनोज तिवारी दो निर्दलीय प्रत्याशी विवेक शर्मा व महंत श्री रविकांत मुनि ने दिया टंडन को अपना समर्थन भाजपा के पक्ष में करेंगे प्रचार स्वाति मालीवाल को लेकर हुआ प्रदर्शन, युवा मोर्चा ने केजरीवाल से किये सवाल चंडीगढ़ और हिमाचल के सहजधारी सिखों ने किया भाजपा को समर्थन चंडीगढ़ में बोले अरविंद केजरीवाल - अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति से पहली जून को चित होंगे तिवारी : संजय टंडन लोगों ने फैसला कर लिया है, सर्वे आ चुका है कि आप 13-0 से जीत रही है : भगवंत मान पंजाब के लोग 1 जून को अमित शाह की धमकी का जवाब देंगे, भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे : अरविंद केजरीवाल आप सरकार में पहली बार पंजाब में बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली - अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है - संजय सिंह पंजाब की शांति किसी भी कीमत पर भंग नही होने दूंगा : सुखबीर सिंह बादल राहुल गांधी ने किसानों के लिए कर्ज माफी; एमएसपी पर कानूनी गारंटी की घोषणा की गरीब परिवारों के लिए 8500 रुपये मासिक नकद सहायता कांग्रेस अच्छे दिन नहीं बल्कि पुराने दिन वापस लाएगी : गुरजीत सिंह औजला गुरजीत सिंह औजला ने किया सिद्धू मूसेवाले को याद पंजाब में क्राइम कंट्रोल होता तो आज सिद्धू मूसेवाला जिंदा होता: विजय इंदर सिंगला मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे बिकाऊ विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वड़िंग को मिली और बढ़त; लुधियाना दक्षिणी से भाजपा के दूसरे स्थान पर रहे ताजपुरी कांग्रेस में शामिल केंद्र में यदि कांग्रेस की बनी सरकार तो पत्रकारों की सुरक्षा व पेंशन के लिये बनाई जाएगी नई नीति ,हिमाचल के पत्रकारों को भी मिलेगी पेंशन- पवन खेड़ा

 

'पूर्णा' में भावपूर्ण संगीत चाहता था : राहुल बोस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Mar 2017

अपनी आगामी फिल्म 'पूर्णा' में संगीतकारों सलीम-सुलेमान और गायक अरिजीत सिंह के साथ काम करने वाले अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस का कहना है कि वह इस फिल्म के लिए भावपूर्ण धुन चाहते थे। फिल्म 'पूर्णा' एक किशोर लड़की के जीवन पर बनी कहानी है, जो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली सबसे कम आयु की लड़की है। शुक्रवार को यहां उस्ताद जाकिर हुसैन की उपस्थिति में फिल्म का संगीत लांच हुआ, जो मुख्य अतिथि थे। राहुल ने गाने 'कुछ पर्वत हिलाए' का वीडियो भी दिखाया। उन्होंने म्यूजिक अलबम के बारे में कहा, "मैं एक दशक से ज्यादा समय से सलीम-सुलेमान के काम का प्रशंसक रहा हूं। मैं 'पूर्णा' के लिए भावपूर्ण, भावनात्मक और प्रेरणादायक संगीत चाहता था। वे बिल्कुल सही पसंद हैं।

"अभिनेता ने कहा कि महान संगीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का जुड़ना सोने पर सुहागा जैसा है और अरिजीत सिंह ने अपने गायन से संगीत को एक नया आयाम दिया है। बोस कहते हैं कि जाकिर हुसैन ने उनकी पहली फिल्म 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' को संगीत दिया था, इसलिए उनकी मौजूदगी से वह बेहद खुश हैं। सलीम कहते हैं, "इस फिल्म में संगीत देने का सफर शानदार रहा, लगभग पूर्णा की तरह ही बेहतरीन। सुलेमान और मैंने विभिन्न विधाओं में काम किया, लेकनि हमारा इरादा यादगार धुनों की रचना करना था जो अविस्मरणीय गीतों के साथ भावनाओं को उभारता है।"सुलेमान ने बताया कि फिल्म की प्रेरणादायक कहानी ने उन्हें धुन बनाने में मदद की। अरिजीत ने इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। राहुल बोस प्रोडक्शंस, राय मीडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित और अमित पाटनी द्वारा सह-निर्मित 'पूर्णा' 31 मार्च को रिलीज होगी। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD