Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एस वाई एल नहर किसी भी कीमत पर नही बनने दी जायेगी- प्रकाश सिंह बादल

इस संवेदनशील मुद्दे पर सियासी नेता अनावश्यक नौटंकी बंद करें- प्रकाश सिंह बादल

प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Feb 2017

Last updated on: Feb 21, 2017, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के मुख्यमंत्री  प्रकाश सिंह बादल ने आज पुन: दोहराया है कि पंजाब के पास किसी भी अन्य राज्य के  लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नही है क्योंकि पंजाब के किसान स्वयं पानी की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर को किसी भी कीमत पर बनने नही दिया जायेगा और ना ही पंजाब के पानी की एक भी बूंद उस नहर द्वारा किसी अन्य राज्य को दी जायेगी।इस संवेदनशील मुद्दे पर कई नेताओं के बयानों का हवाला देते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के सियासी पक्षों और सियासी नेताओं को पंजाब की अमन और शांति की कीमत पर इस संवेदनशील मुद्दे पर सियासी नौटंकी करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबतक मैं यहां हूं किसी को भी राज्य के हितों की चिंता करने की कोई आवश्यकता नही हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षो करने के लिये पूरी तरह से वचनबद्ध है और किसी भी अन्य नेता को इस संबंधी झूठी बहादुरी दिखाने की कोई जरूरत नही है।

स. बादल ने कहा कि एस वाई एल नहर का निर्माण किसी भी स्थिति में नही होने दिया जायेगा और किसी को भी कानून हाथ में लेते हुये पंजाब की अमन और शांति के वातावरण को खराब करने की आज्ञा नही दी जायेगी साथ ही सभी को अपील की कि वह कोई भी ऐसा कदम उठाने से परहेज करें जो पंजाब की अमन और शांति के लिये खतरा हो। मुख्यमंत्री जो कल वापिस लौटें हैं ने सिविल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की एक बैठक ली और एसवाई एल के मुद्दे पर ताजा स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने कठोर निर्देश जारी किये कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने की आज्ञा ना दी जाये। मुख्यमंत्री ने आदेश दिये कि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना से निपटने के लिये कठोर सुरक्षा के इंतजाम किये जायें।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग किसी भी अन्य राज्य के लोगों से टकराव नहीं चाहते हैं और वह केवल अपने हितों तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकतर ब्लॉकों में भू-जल काफी नीचे जा चुका है जिस कारण पंजाब के किसानों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने पड़ौसी राज्यों के लिये पानी छोडऩे की स्थिति में नही है और पानी की एक भी बूंद को एस वाई एल द्वारा बहने नही दी जायेगी।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD