Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

इंडो ग्लोबल कालेजिस में १४ वीं वार्षिक एथलीटिक मीट का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

हर विद्यार्थी को सफल जीवन व्यवतीत करने के लिए खेलों को अपने जीवन का अहम अंग बनाना आवश्यक : चेयरमैन सुखदेव सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 16 Feb 2017

Last updated on: Feb 16, 2017, 00:00 IST

इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस में  १४ वीं वार्षिक एथलीटिक मीट का आयोजन किया गया। इस वार्षिक एथलीटिक मीट का उद्घाटन नीलम सिंगला चीअरपर्सन , इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस ने किया, जबकि चेयरमैन सुखदेव सिंगला मुख्यातिथी के तौर पर शामिल हुए। इस वार्षिक खेल मेले की शुरुआत मार्च पास्ट व राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद मुख्यातिथियों द्वारा खेलें शुरू करने की हरी झंडी मिलने के पश्चात ग्रुप के कंप्यूटर साईंस, इलैक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट के बीच विभिनन ईवेंट्स के मुकाबले शुरू हुए। आउट डोर केटेगिरी में विद्यार्थियों ने एथलीटिक में लांग जंप, हाई जंप, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, 100 व 200 मीटर रेस, क्रिकेट सहित कुल 23 खेलों का आयोजन किया गया। इससे अलावा कई अन्य खेले जैसे वालीबाल, हाई जंप, फुटबाल, कब्बडी आदि खेलों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सबसे आकर्षक विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के बीच हुई एथलीटिक्स व वालीवाल मुकाबला रहा, जिसका सभी ने भरपूर मजा लिया। रस्साकशी का लड़कों का फ़ाईनल मुकाबला सिवल और मकैनिकल विभाग में हुआ जिस में जीत सिवल हस्पताल के हिस्से आई। 

जब कि लड़कियों के रस्साकशी के मुकाबले इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर विभाग में हुए जिस में इंजीनियरिंग विभाग विजेता रहा। जब कि सिवल विभाग ने अपनी बेहतरीन पेशकारी करते हुए मार्च के पास्ट में पहली पोजि़शन हासिल की।इस अवसर पर चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल एक विद्यार्थी की अच्छी पर्सनेलिटी बनाने के साथ साथ साकारात्मक सोच बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन का अहम अंग बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर गु्रप के युवा सीईओ मानव सिंगला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक तंदरुस्ती के साथ साथ जीवन में मुकाबला करने, विजय हासिल करने का जजबा, किसी भी परिणाम को स्वीकार करने व दोबारा मुकाबला करने के लिए तैयार करते हैं। इसके लिए सिर्फ गोल्ड मेडल के लिए खेलने की बजाए सभी को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने व हिस्सा लेने की प्रवृति अपनाना आवश्यक है।

 

Tags: Indo Global Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD