Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

विकास के नाम पर दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने केवल मंहगाई और भ्रष्टाचार में वृद्धि की- मनजीत सिंह जी.के.

हरमीत सिंह कालका रिकार्ड वोटों से जीत प्राप्त करेंगें- प्रो. चंदूमाजरा, बराड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)

चन्डीगड़/नई दिल्ली , 27 Nov 2013

Last updated on: Nov 27, 2013, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के दिल्ली राज्य के प्रधान मनजीत सिंह जी.के. ने आज यहां चुनाव प्रचार दौरान कांग्रेस पार्टी को कड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली केन्द्र और दिल्ली सरकार ने आपसी मिलीभुगत के चलते दिल्ली के विकास के नाम पर केवल मंहगाई और भ्रष्टाचार में ही वृद्धि की है। कालका जी विधान सभा क्षेत्र से शिरोमणी अकाली दल-भाजपा उ मीदवार हरमीत सिंह कालका के हक में चुनाव प्रचार दौरान मनजीत सिंह जी.के. ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के 15 वर्षां के राज्य के बावजूद दिल्ली जहां अभी भी बिजली, पानी, यातायात व साफ सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है वहीं कांग्रेसी नेताओं की मिलीभुगत के कारण  दिल्ली के लोगों को बिजली-पानी के  लिए कई गुणा अधिक मूल्य उतारना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर दिल्ली की सत्ता पर बार-बार काब्ज होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के लोगों द्वारा प्रगटाये भरोसे के साथ विश्वासघात करते हुए मंहगाई और भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिये। स. जी. के. ने कहा कि दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की विरोधी लहर चल रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अकाली भाजपा गठबन्धन सरकार बनना तय है और सत्ता में आते ही जहां अकाली भाजपा सरकार कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों पर पूर्ण रोक लगा देगी वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गये घोटालों का भी हिसाब लिया जायेगा। 

इस अवसर पर स. कालका के हक में चुनाव प्रचार की तैयारियों स बन्धी एक बैठक दोरान शिरोमणी अकाली दल के जनरल सचिव और प्रवक्ता प्रो. प्रेम सिंह चंदू माजरा और शिरोमणी अकाली दल प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार स. चरणजीत सिंह बराड़ ने दावा किया कि हल्के में जाने पर यह स्पष्ट दिखने लगा है कि अकाली भाजपा उमीदवार स. हरमीत सिंह कालका यह चुनाव बड़े अन्तर से जीतेंगें। प्रो.चंदू माजरा ने कहा कि दिल्ली के लोग इतने जागरूक हैं कि उनको कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि प्रचार दौरान जब वह लोगों तक पहुंचते हैं तो लोग उनको कांग्रेस का पूर्ण सफाया करने की हल्लाशेरी देते हैं। इस मौके पर स. बराड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार पहले ही मान चुकी है और बौखलाहट में इस पार्टी द्वारा जाली वोटें बनाने जैेसे हथकंडे भी अपनाए गये हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि  वह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने की अपनी पुरानी आदत से बाज आएं क्योंकि अब लोगों के रोष के आगे उनका कोई हथकंडा कामयाब नहीं होगा। इस मौके कालका जी से अकाली भाजपा गठबन्धन के उ मीदवार स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि वह हमेशा से  ही हल्के के लोगों की सेवा में हाजिर रहे हैं इस लिए लोगों से उनको भरपूर प्रेम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबन्धन केवल दो पार्टियों का गठबन्धन नहीं बल्कि इस गठबन्धन ने भारतीय समाज एकता की एक नई परिभाषा पेश की है। उन्होंने कहा कि यह गठबन्धन सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: prof. prem singh chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD