Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा का उजागर करने के लिए कराए गए स्पीच मुकाबले

विद्यार्थियों ने विभिन्न चीजों संबंधी अपनी सोच अनुसार दी अलग जानकारी, एक आत्म विश्वासी बच्चा बड़ा होकर समाज की तरक्की में योगदान दे सकता है: डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 08 Feb 2017

Last updated on: Feb 08, 2017, 00:00 IST

दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में में छोटे-छोटे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने व उनके आत्म विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से शो एवं टैल एक्टिविटी नामक रोचक मुकाबले कराए गए। इस दौरान बच्चों के सामने विभिन्न चीजें रखकर उन बारे जानकारी देने के लिए कहा गया। इसकी सबसे मजेदार बात यह रही कि इस एक्टिविटी के लिए इन बच्चों को पहले कोई तैयारी नहीं कराई गई थी। इस दौरान जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी समझ व आत्म विश्वास से स्टेज पर खड़े होकर बहुत रोचक जवाब दिए। कई बच्चों ने तो अपनी मासूम जुबान से उन चीजों के जवाब इतने रोचक दिए कि माहौल हास्यप्रद हो गय परंतु फिर भी छोटे छोटे बच्चों द्वारा अपनी सोच से दी यह जानकारी बेहद अच्छे ढंग से दी गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल प्रेमजीत ग्रोवर ने बताया कि छोटे बच्चे अपने आस पास से बहुत जल्दी सीखते हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए आस पास की रोजाना जीवन की चीजों की जानकारी शेयर करने के माध्यम से बच्चों में आत्म विश्वास भरने के लिए यह मुकाबले कराए गए। उन्होंने बताया कि इस तरह के मुकाबलों का आयोजन बच्चे शर्माना छोड़कर बिना किसी डर के आम जनता के सामने स्टेज पर बोलने के लिए तैयार हो जाते हैं। डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को छोटी आयु में ही अगर आत्म विश्वास दिया जाए तो वह बड़ा एक कामयाब इंसान बनकर देश व समाज की सेवा में अपना योगदान डाल सकते हैं। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने इनाम वितरित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।


 

Tags: The Holy Wonders School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD