Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ओ. पन्नीरसेल्वम ने अम्मा से विश्वासघात किया : वी.के. शशिकला

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Feb 2017

Last updated on: Feb 08, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला ने बुधवार को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम पर पलटवार किया। उन्होंने एक दिन पहले अपने खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वाले पन्नीरसेल्वम को 'विश्वासघाती' करार दिया। यहां अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए शशिकला ने आरोप लगाया कि पन्नीरसेल्वम विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की मिलीभगत से यह सब कर रहे हैं, जिसका मकसद एआईएडीएमके की सरकार को कमजोर करना है।शशिकला ने राज्य की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने अम्मा के साथ रहते हुए पिछले 33 वर्षो में कई विश्वासघातों का सामना किया।"
उन्होंने कहा, "पिछले 33 सालों में अम्मा मेरी भगवान रहीं। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। मैंने उन सभी को पार किया और हम इस बार भी उबर जाएंगे.. मैं अम्मा के नाम की शपथ लेती हूं।"शशिकला का यह बयान पन्नीरसेल्वम द्वारा मंगलवार देर शाम बगावती तेवर अपनाए जाने के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने इसके लिए शशिकला को जिम्मेदार ठहराया था।पन्नीरसेल्वम के बगावती तेवर के बाद बुधवार को शशिकला ने आक्रामक लहजे में कहा कि एआईएडीएमके के 'शत्रु' एक-एक कर सामने आ रहे हैं, 'पर सभी हार जाएंगे।'
लंबे समय तक जयललिता की करीबी रहीं शशिकला ने कहा कि वह 'विश्वासघात बर्दाश्त नहीं' करेंगी।रविवार को एआईएडीएमके विधायक दल की नेता चुनी गईं शशिकला ने पूरे प्रकरण के लिए डीएमके के नेता एम.के. स्टालिन को जिम्मेदार ठहराया, जो उनके मुख्यमंत्री बनने के प्रयासों का मुखर विरोध कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "यह डीएमके की साजिश है। पिछले दो महीने से पन्नीरसेल्वम विपक्षी ताकतों के साथ मिलीभगत कर रहे थे, लेकिन मैंने इन सबको नजरअंदाज किया।"शशिकला ने पन्नीरसेल्वम द्वारा अपने विरोध को लेकर सवालिया लहजे में कहा, "वह इतने दिनों तक चुप क्यों रहे? क्या उन्हें डीएमके से समर्थन मिल रहा है?"
उन्होंने कहा, "हमारे शत्रु हमें कमजोर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में हम इस तरह के घटनाक्रम देख रहे हैं..।"शशिकला ने कहा, "कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि मैंने उन्हें (पन्नीरसेल्वम) मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए मजबूर किया। न तो लोग और न ही (एअईएडीएमके) के कैडर।"उन्होंने कहा, "पार्टी महासचिव के तौर पर मैं उन्हें माफ करना चाहती हूं, लेकिन कल (मंगलवार) जो कुछ भी हुआ, उसने सारी हदें पार कर दीं।"उन्होंने कहा, "कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं.. एआईएडीएमके नहीं टूटेगी, न ही मैं टूटूंगी।"


 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD