Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

शहीद गुरसेवक को क्यों नही मिला 26 जनवरी 2017 को शौर्य चक्र,करवाएं पीएम जांच- वीरेश शांडिल्य

पठानकोट के शहीदों के परिजनो को 1 करोड़ की राशि व पैट्रोल पंप देने को लेकर रक्षा मंत्री से मिलेगा आवाज-ए-हिन्दुस्तान-वीरेश शांडिल्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 04 Feb 2017

Last updated on: Feb 04, 2017, 00:00 IST

आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज देश के रक्षा मंत्री मनोहर पारिज़्कर को पत्र भेज कर मांग की है कि पठानकोट हमले के शहीदो के परिजनो को 1 करेाड रूपये की केंद्र आर्थिक सहायता व माता पिता को गैस एजेंसी या पैट्रोल पंप एलॅाट करें । शांडिल्य आज अपने कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी । इस अवसर पर आवाज-ए-हिन्दुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत सिह मानकपुर,पंजाब के प्रधान लखविंद्र सिंह साधापुर,केसर सिंह,जसमीत सिंह जस्सी,अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थें । आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होने देश के पीएम व देश के रक्षा मंत्री से मांग की है यदि भाजपा सरकार में शहीदो को सम्मान नही मिल सकता तो फिर किस सरकार में मिलेगा । उन्होने प्रधानमंत्री से मांग की है कि संसद में कानून लेकर आएं कि चाहे सेना का जवान हो या पैरामिलिट्री फ़ोर्स से जुडे अधिकारी या पुलिस का जवान या पुलिस अधिकारी आतंकवाद के खिलाफ लडते शहीद होता है तो उसे केंद्र सरकार बिना किसी सिफारिश के उसके परिवार को 1 करेाड की आर्थिक सहायता व मां-बाप को गैस एजेंसी मिलेगी ।

वीरेश शांडिल्य ने देश के रक्षा मंत्री को जहां आवाज-ए-हिन्दुस्तान की तरफ से मिलने का समय माँगा वहीं उन्होने कहा कि दुख की बात है कि अंबाला जिला के गांव गरनाला का देश का पहला गरूड कमांडो गुरसेवक शहीद हुआ था लेकिन उसे केंद्र ने आज तक कोई सहायता नही दी यही नही 26 जनवरी 2017 को गुरसेवक को शौर्य चक्र मिलना था वह भी नही मिला जिसकी मोदी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दें और अम्बाला के दूसरे जिंदा शहीद शैलभ गौड़ जिन्होने पठानकोट आतंकी हमले में मौत पर विजय पाई उसके परिजनो को भी केंद्र सरकार 50 लाख की राशि और बहादुर वीरता का पुरूस्कार दें । आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारो के सामने गुणगुनाया ''ए मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी उन्होने कहा कि आवाज-ए-हिन्दुस्तान पूरे देश मे शहीदो के सम्मान की लडाई लडेगा । वहीं वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनेाहर लाल खट्टर से मांग की है कि आतंकवादियों से लेाहा लेने वाले कुरूक्षेत्र के शहीद मनदीप की पत्नी जो हरियाणा पुलिस में सिपाही है और एमए पास है उसे तुंरत हरियाणा पुलिस में इंस्पैक्टर मनोनित किया जाए जो शहीद मनदीप को हरियाणा सरकार की सच्ची श्रधान्जली होगीं । वहीं आवाज-ए-हिन्दुस्तान ने मांग की कि जो भी शहीद जवानों को शहादत के बाद सेना की ओर से या सरकार की ओर से सम्मान मिले वो शहीद के माता -पिता को मिले इससे शहीद के परिजनो का सम्मान बढेगा। 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD