Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आम आदमी पार्टी ने मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए नशा दागी पंजाबी गायक को अनुमति के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को दोषी ठहराया

मक्खन ड्रग तस्करों की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का सदस्य है जो मजीठिया से जुड़ा है, मक्खन को नशा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुलाया गया था, सुखबीर बादल से सहायता प्राप्त है- गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2017

Last updated on: Jan 30, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ड्रग तस्करों को बचाने के लिए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को दोषी ठहराया और मक्खन सिंह, नशे माफिया के एक सदस्य पंजाबी गायक को कल कोटकपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए अनुमति देने के लिए दोनों पार्टियों से स्पष्टीकरण मांगा। आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि पंजाब के अकाली दल और भाजपा नेता न तो केवल ड्रग तस्करों को बचाने की कोशिश कर रहे थे बल्कि उन्हें राजनीति में बढ़ावा भी दे रहे थेे। उन्होंने कहा कि मक्खन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की आखों का तारा था और नशे के कई मामलों में शामिल था। मक्खन ड्रग लॉर्ड जगदीश भोला का निकट सहयोगी है जिसने सार्वजनिक रूप से और पुलिस के सामने कबूल किया था कि राजस्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पंजाब में नशे के व्यापार का सरगना है।

प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मक्खन की उपस्थिति गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा चूक थी और प्रधानमंत्री की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने मंच पर प्रदर्शन करने के लिए और गणमान्य व्यक्तियों के बीच में बैठने के लिए मक्खन के नाम को मंजूरी दे दी थी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ और भाजपा के नेताओं के साथ मक्खन की  उपस्थिति नशा माफिया के साथ उनके गठजोड़ का स्पष्ट सबूत था।

वड़ैच प्रधानमंत्री से भी जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें मंच के पीछे नशा माफिया के सदस्य की उपस्थिति के बारे में पता था? उन्होंने कहा कि मक्खन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज जालंधर कार्यालय में नशा मामले में पेश होने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि एक नशा मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आदेश पर पंजाब पुलिस ने मक्खन के पिता कुलविंदर सिंह से संबंधित 1.4 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त की थी। संपत्ति कथित तौर पर नशे के पैसे से खरीदी गई थी, उन्होंने कहा।आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि मक्खन को कनाडा से नशे की तस्करी में भागीदारी होने के कारण निर्वासित किया गया था। उसे राजनीतिक शरण प्रदान करने के लिए शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के लिए सुखबीर बादल द्वारा आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि मक्खन, सतप्रीत सिंह सत्ता जिसके मजीठिया के साथ घनिष्ठ संबंध है जैसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के बीच नशे की श्रृंखला का एक हिस्सा है। आम आदमी पार्टी ने कल ही सत्ता के साथ मजीठिया की तस्वीरें जारी की थी।

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD