Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खरड़ बिल्डर एंड प्रोपर्टी एसोसिएशन ने रणजीत सिंह गिल को दिया समर्थन

रणजीत सिंह गिल को ही बनाएंगे एमएलए : जरनैल बाजवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 29 Jan 2017

Last updated on: Jan 29, 2017, 00:00 IST

हल्का खरड़ से अकाली भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को विजयी बनाने के लिए सन्नी एनक्लेव में जरनैल सिंह बाजवा एमडी सन्नी एनक्लेव केे नेतृत्व में आयोजित एक बैठक में खरड़ बिल्डर एंड प्रोपर्टी एसोसिशन ने बिना किसी शर्त समर्थन दिया है। एसोसिएशन के सदस्यों अनुसार खरड़ हल्का बहुत पुराना है और इसकी सही विकास रणजीत सिंह गिल जैसे योग्य व्यक्ति के हाथों से ही संभव हो सकता है।इस अवसर पर जरनैल सिंह बाजवा ने कहा कि हल्का वासी खरड़ से रणजीत सिंह गिल के नेतृत्व में विकास और मूलभूत सुविधाओं की सप्लाई के लिए उन्हें विजयी बनाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह गिल की दूर अंदेशी सोच के कारण ही उन्होंने खरड़ के विकास में पहले भी अहम योगदान दिया है। क्षेत्रवासी सुचेत हो चुके हैं और वे अकाली भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को भारी मतों से विजयी बनाकर विपक्षियों की जमानतें जब्त करवा देंगे।इस अवसर पर गिल ने कहा कि खरड़ हल्के में हर गांव की निगारनी के लिए चुनाव जीतने के बाद एक वर्ष में हर एंट्री प्वाईंट, हर गांव और शहरों की मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

इसके अलावा खरड़ शहर में 100 फीसदी नया सीवरेज, स्वच्छ जल की व्यवस्था और गलियों आदि को पक्का करवा कर आम जरुरतों को सबसे पहला पूरा किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा के लिए एक आदर्श स्कूल और एक कालेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कांगे्रस और आप लोगों को झूठे वायदे कर गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस में सिद्धू चुटकुले बाजी कर रहे हैं और आप में तो पहले से ही भगवंत मान लोगों को चुटकुले सुनाकर रैलियों में भीड़ जमा करने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव चुटकुलों और झूठे वायदों से नहीं जीता जाता। उन्होंने लोगों को अपील की कि विकास की राह पर चल रहे पंजाब को और आगे ले जाने के लिए तीसरी बार अकाली भाजपा सरकार की हैट्रिक बनाओ। इस अवसर पर अंजू च्रंदा, राजी एमसी, कुलदीप एमसी, खुशवंत राय गीगा, वीर प्रोपर्टी से अशोक आदि के अलावा खरड़ बिल्डर एंड प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD