Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भाजपा का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा : राज बब्बर

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Jan 2017

Last updated on: Jan 28, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा अध्यिक्ष अमित शाह द्वारा शनिवार को जारी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि अपने झूठ को छिपाने के लिए राम मंदिर का राग फिर से अलापा गया है। जनता जानती है कि भाजपा राम को भी धोखा देने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन ढाई वर्ष से ज्यादा बीत चुके हैं, अब तक तो छह करोड़ नौजवानों को नौकरियां मिलनी चाहिए।
राज बब्बर ने कहा, "मोदी ने कितनी नौकरियां उप्र के नौजवानों को दी हैं? मोदी के वादे कि विदेश से कालाधन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देंगे, को खुद जुमला बताने वाले अमित शाह ने नौजवानों को नौकरियां देने का कोई जिक्र घोषणापत्र में नहीं किया है।" उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान छोटे-छोटे कामगारों को कितना नुकसान हुआ और कितनी नौकरियां खत्म हो गईं, बेरोजगार हो चुके लोग क्या करें, इसका भी कोई सुझाव इनके घोषणापत्र में नहीं है।
राज बब्बर ने कहा, "भाजपा प्रमुख अमित शाह खनन माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स बनाने की घोषणा कर रहे हैं, लेकिन सर्वाधिक अवैध खनन छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश में हो रहा है, क्या इन तीनों राज्यों की भाजपा सरकारों ने कोई टास्क फोर्स बनाया है? या छत्तीसगढ़, झारखंड एवं मध्यप्रदेश में खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने का कोई कार्यक्रम भाजपा सरकारों ने चलाया है?"उन्होंने सवाल किया, "शाह पूर्वाचल के विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या प्रदेश में बनी तीन भाजपा सरकारों ने पूर्वाचल के विकास के लिए कोई कार्यक्रम या कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगाया था? क्या गन्ना किसानों के लिए कोई नई चीनी मिल स्थापित की? क्या प्रदेश में बनी भाजपा की तीनों सरकारों ने अपने कार्यकाल में एक भी मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ाया?"
राज बब्बर ने कहा कि लगभग तीन वर्ष की केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में मोदी द्वारा किए गए एक भी वादे को भाजपा की केंद्र सरकार पूरा कर पाई? क्या काला धन विदेशों से वापस आया? क्या हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा हुए? उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट बंटवारे में अपराधियों को जगह दी है, क्या उन अपराधियों के सहारे ही गुंडाराज खत्म करने की बात घोषणापत्र में कही जा रही है? आज भाजपा कार्यकर्ता शाह और मौर्य के खिलाफ नारे लगा रहे हैं, कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं क्यों? है कोई जवाब इनके पास?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र पूरी तरह गुमराह करने वाला, झूठे वादों पर आधारित और झूठ का दस्तावेज है।




 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD