Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सुखबीर सिंह बादल भ्रष्टाचार के प्रतीक : राहुल गांधी

Listen to this article

5 Dariya News

जलालाबाद (पंजाब) , 28 Jan 2017

Last updated on: Jan 28, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार पर अपना सीधा हमला जारी रखते हुए कहा कि उनके पुत्र और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं और भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर नोटबंदी करने वाले प्रधानमंत्री इनका समर्थन करते हैं, तारीफ के पुल बांधते हैं जो बेहद हास्यास्पद है। कांग्रेस उम्मीदवार रणवीत सिंह बिट्ट के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "सुखबीर बादल भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं। देश की किसी राज्य की तुलना में पंजाब में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है।"लुधियाना से कांग्रेस सांसद बिट्ट जलालाबाद विधानसभा सीट से सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
भ्रष्टाचार से लड़ने के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल ने कहा, "अगर मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि वह सुखबीर का समर्थन क्यों कर रहे हैं?"कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "सुखबीर बादल सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी का साल 2007 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन है। लेकिन यह पार्टी सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की विचारधाराओं से भटक गया है।"कांग्रेस नेता ने कहा, "सुखबीर बादल दावा करते हैं कि वह सिख धर्म और गुरु नानक देव की विचारधाराओं की रक्षा कर रहे हैं, जबकि सुखबीर और अकाली दल कहते हैं कि पंजाब की हर चीज उनकी है।"
उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने परिवहन, खनन और केबल टीवी जैसे समेत राज्य के समूचे व्यापार पर एकाधिकार जमा लिया है और शराब के कारोबारियों से कमीशन ले रहा है। यानी आपका सारा पैसा एक परिवार में जा रहा है। पंजाब को इस परिवार ने अपनी जागीर समझ रखा है।राहुल ने कहा, "बादल पिता-पुत्र ने पंजाब में सभी उद्योगों को चौपट कर दिया है। वे अन्य देशों और राज्यों के लोगों को यहां निवेश करने व उद्योग शुरू करने की इजाजत नहीं देते हैं। इसलिए कि यहां आकर कोई और न कमाई कर ले। उनकी इस सोच के कारण उद्योग अन्य राज्यों में चले गए हैं और पंजाब के युवा बेरोजगार हो गए हैं।"
उन्होंने कहा कि बादल सरकार युवाओं को नौकरी देने से इनकार कर रही है।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लोगों को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने के खिलाफ भी लोगों को चेताया।उन्होंने कहा, "पंजाब को पंजाब से एक मुख्यमंत्री चाहिए। अरविंद केजरीवाल एक तानाशाह की तरह दिल्ली को चला रहे हैं।"उन्होंने दोबारा कहा कि अगर पार्टी सत्ता में वापस आती है तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ही मुख्यमंत्री होंगे।पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 4 फरवरी को चुनाव होगा।


 

Tags: Rahul Gandhi , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD