Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

महाराष्ट्र : सरकारी संस्थाओं में धार्मिक गतिविधियों पर रोक का आदेश रद्द

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

महाराष्ट्र सरकार ने अपने हाल के आदेश को वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में सभी किस्म की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने बताया कि उन्होंने (फडणवीस ने) सहयोगी शिवसेना के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह आदेश गलती से जारी हो गया था, जिसे वापस ले लिया गया है। कदम ने फडणवीस से मिलने के बाद मीडिया को बताया, "मुख्यमंत्री ने हमें आश्वस्त किया कि इस आदेश को जारी करने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।"इस हफ्ते की शुरुआत में यह शासनादेश जारी किया गया था जिसमें सभी किस्म की पूजापाठ वाली गतिविधियों या उत्सवों को सरकारी विभागों, संस्थानों व शिक्षण संस्थानों में करने पर रोक लगा दी गई थी, साथ ही सभी प्रकार के देवी-देवताओं की तस्वीरों आदि को हटाने का आदेश दिया गया था।
इस आदेश का समर्थन करते हुए कुछ अधिकारियों का कहना है कि यह आदेश सरकारी संस्थाओं की धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने के लिए जारी किया गया था। कार्यालयों में धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन से संसाधनों के साथ ही समय, मानव श्रम और धन की भी बरबादी होती है। इस आदेश का बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया, क्योंकि इससे श्रीसत्यनारायण पूजा, गणेशोत्सव, होली और अन्य धार्मिक गतिविधियां सरकारी कार्यालयों में बंद हो जातीं। इसके बाद गुरुवार को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस कदम का विरोध करते हुए आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। ठाकरे ने कहा, "वे कैसे एकतरफा निर्णय ले सकते हैं? क्या आपने हमें भरोसे में लिया था? क्या इस पर राज्य के मंत्रिमंडल में या विपक्षी पार्टियों के साथ चर्चा की गई? इस आदेश को तुरंत वापस लेना चाहिए नहीं तो हम इसे फूंकना शुरू कर देंगे।"



 

Tags: Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD