Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बादल को सिरोपा से इनकार करने वाले स्वर्ण मंदिर के भाई बलबीर सिंह 'अरदासिया' आप पार्टी में शामिल

बादल परिवार को गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्रीकरण और आरोपी को बचाने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jan 2017

Last updated on: Jan 27, 2017, 00:00 IST

श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के भाई बलबीर सिंह (पूजारी) जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्रीकरण के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सिरोपा पेश करने के लिए मना कर दिया था, आज  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।भाई बलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने बादल के लिए 'सिरोपा' से इनकार कर दिया था क्योंकि वह गुरु ग्रंथ साहिब के जारी अपवित्रिकरण से बहुत परेशान हैं और उन्हें यह भी पता चला है कि बादल परिवार इस काम में शामिल लोगों के लिए वित्तीय मदद भी कर  रहा है। उन्होंने कहा कि इस पैमाने पर अपवित्रीकरण की घटनाऐं पार्टी की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं हो सकती। मेरा विरोध सरकार की अपवित्रीकरण के दोषी को गिरफ्तार करने की विफलता के खिलाफ था, उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा है कि वह गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे और आम आदमी पार्टी ने अपने नेतृत्व में उन्हें पवित्र शास्त्र के अपवित्रीकरण के दोषी को दंडित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हर सिख और जो भी गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का पालन करते हैं उन्हें अपवित्रीकरण की घटनाओं से दर्द महसूस हुआ है।

औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले, भाई बलबीर सिंह ने लंबी से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जरनैल सिंह के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब इंचार्ज संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने पार्टी में भाई बलबीर सिंह का स्वागत किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता को बनाए रखी जायेगी और अपवित्रीकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा है कि भाई बलबीर सिंह ने पूरे सिख समुदाय की भावनाओं का प्रतिनिधित्व किया है। आम आदमी पार्टी की संवाद समिति के अध्यक्ष कंवर संधू ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए भाई बलबीर सिंह का आभार व्यक्त किया।यह उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री 12 दिसंबर 2016 को स्वर्ण मंदिर दौरे पर भाई बलबीर सिंह ने सिरोपा पेश करने से इनकार कर दिया था। भाई बलबीर सिंह ने एसजीपीसी से पीडि़त होना पढ़ा था और उन्हें अमृतसर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

Tags: Gurpreet Ghughi , Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD