Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आम आदमी पार्टी ने बदल की रैली में गुरु ग्रन्थ साहिब के अपवित्रीकरण के खिलाफ नारेबाजी करने वाले सिखों की पिटाई की निंदा की

शिरोमणि अकाली दल द्वारा की गयी अपवित्रीकरण घटनाएं पंजाब विधान सभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा- गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jan 2017

Last updated on: Jan 26, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कल संगरूर में पुलिस और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उपस्थिति में सिख समुदाय के सदस्यों की पिटाई की निंदा की है. आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने एक बयान में कहा कि पवित्र गुरु ग्रन्थ साहिब के अपवित्रीकरण पर बुरा लगने वाले कुछ अमृतधारी सिखों ने मुख्यमंत्री से अपवित्रीकरण करने वाले को गिरफ्तार करने कि मांग की थी लेकिन मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों को संतुष्ट करने में विफल रहे हैं. पुलिस ने प्रदर्शन  करने वाले सिखों को अपनी हिरासत में लिया और अकाली दल के गुंडों के हाथों में पीटने के लिए सौंप दिया. अकालियों ने मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया जो कि निंदनीय है. 

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि गुरु ग्रन्थ साहिब का  अपवित्रीकरण पंजाब चुनावों में एक बड़ा मुद्दा हैऔर सिख समुदाय बादल का इस और रवैया देख कर बहुत परेशान है. बादल ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रहे हैं और अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में असमर्थ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन्ह घटनाओं में अकाली दल कि मिली भगत है इसका पता इस बात से चलता है कि उप मुख्यमंत्री इन घटनाओं का दोष आम आदमी पार्टी को दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस सुखबीर बदल के दबाव में अपवित्रीकरण के दोषियों को पकडऩे से कतरा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी अकालियों को चुनाव में मदद कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने उनकी गतिविधियों पर नजऱ राखी हुई है. यह खेद कि बात है कि पुलिस अकाली नेताओं कि कठपुतली के रूप में काम कर रही है. 

वड़ैच ने आरोप लगाया कि सुखबीर बदल ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के मकसद से  दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक को कुरआन शरीफ के अपवित्रीकरण में शामिल करने कि कोशिश कि थी. उन्होंने कहा कि सुखबीर  बदल कि तनाव पैदा करने कि कोशिश को पंजाब के बुद्धिमान लोगों ने नाकाम कर दिया था. उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल  आतंकवादियों के साथ संपर्क के लिए आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहा था जबकि अमेरिकी ख़ुफिय़ा एजेंसी के दस्तावेजों से पता चलता है कि प्रकाश सिंह बादल के आतंकवादियों के साथ सम्बन्ध थे और वह पंजाब में आतंकवाद के प्रसार के पीछे था. वड़ैच ने कहा कि पंजाब के लोगों को बादल परिवार को गुरु ग्रन्थ साहिब के अपवित्रीकरण और नशीली दवाओं के प्रचार के लिए सबक सिखाना होगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसे पंजाब का विकास करेगी जिस पर सभी पंजाबियों को गर्व होगा.

 

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD