Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा'

 

अवैध खनन, मादक पदार्थों एवं ट्रांसपोर्ट के कारोबारों से शिरोमणी अकाली दल व कांग्रेसी विधायकों ने बहुत मुनाफ़ा कमायाः आम आदमी पार्टी

आम लोग ग़रीब व और ग़रीब होते गए परन्तु अकाली व कांग्रेसी विधायकों ने पांच वर्षों में असंख्य मुनाफ़े कमाएः वड़ैच

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 25 Jan 2017

Last updated on: Jan 25, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विगत पांच वर्षों के दौरान कांग्रेसी एवं शिरोमणी अकाली दल के विधायकों की आय में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है क्योंकि सत्तासीन पार्टी एवं विपक्षीय पार्टी के कुछ मुट्ठी भर नेताओं ने आपस में मिल कर अवैध खनन, नशों तथा ट्रांसपोर्ट के व्यवसायों से अत्यधिक मुनाफ़ा कमाया है।आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘ऐसोसिएशन फ़ार डैमोक्रैटिक राईट्स’ (लोकतांत्रिक अधिकारों संबंधी संस्था) द्वारा किए एक विशलेषण में एक सनसनीख़ेज़ रहस्योद्घाटन किया गया है कि 117 विधायकों में से 94 की औसत संपत्तियों में 3-3 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जब कि इन पांच वर्षों में 13 विधायकों की संपत्तियां दोगुनी हो गईं हैं। मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल भी ऐसे विधायकों में शामिल हैं, जिनकी संपत्ति पांच वर्षों के दौरान 6.75 करोड़ रुपए से दोगुनी बढ़ कर 14.88 करोड़ रुपए हो गई है।उन्होंने कहा कि यह भी दिलचस्प तथ्य है कि जिन कांग्रेसी विधायकों के पास 18.88 करोड़ रुपए की औसत संपत्तियां हैं तथा जिनके पास 2012 में 13.88 करोड़ रुपए की संपत्तियां थीं, उन्होंने शिरोमणी अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के मुकाबले अधिक धन कमाया है।
उन्होंने कहा कि बादल परिवार के सदस्यो तथा बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्तियों में तो कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता तो निर्धन व और निर्धन होती जा रही है तथा राज्य की अर्थ-व्यवस्था की स्थिति भी इस समय ठीक नहीं है, परन्तु कुछ विशेष राजनीतिक नेताओं की अपनी स्वयं की संपत्तियों में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है; इससे सभी के मनों अनेक प्रकार के प्रश्न उठने स्वाभाविक हैं।वड़ैच ने कहा कि जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से उप-मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के नेता भगवन्त मान के मामले में विपरीत है; उनकी जो संपत्ति दो वर्ष पूर्व 4.60 करोड़ रुपए की थी, वह 54 प्रतिशत कम हो कर 1.99 करोड़ऋ रुपए की रह गई है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत सुखबीर बादल के पास कल 102 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जो मान से लगभग 100 करोड़ रुपए अधिक है।वड़ैच ने कहा कि इन राजनीति शख़्सियतों द्वारा घोषित आय के आंकड़े तो केवल एक दुम हैं, असल हाथी के रूप में उन्होंने अपनी अधिकतर आयों व संपत्तियां तो जग-ज़ाहिर की ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी व्यावसायों में लगे व्यक्तियों ने अवैध कारोबारों से एकत्र किए काले धन का भाग अपनी कंपनियों में लगा लिया है। जिस ढंग से चुनावों में यह नेता धन ख़र्च कर रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि इन चुनावों में अवैध ढंग से एकत्र किए धन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में नशीले पदार्थों से संबंधित एक मामले में ग्रिफ़्तार हुए जगजीत सिंह चाहल ने प्रवर्तन निदेशालय को पूछताछ के दौरान बताया था कि उस द्वारा दिए गए 37 लाख रुपए बिक्रम सिंह मजीठिया के चुनाव अभियानों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के अतिरिक्त तीन राजनीतिक पार्टियों शिरोमणी अकाली दल, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने भी बहुत सी आय के स्रोतों को ‘अज्ञात’ ही रखा है तथा दानी व्यक्तियों के नाम नहीं दिए। उन्होंने बताया कि शिरोमणी अकाली दल में 94 प्रतिशत आय छिपी हुई है, कांग्रेस में ऐसी आय 823 प्रतिशत तथा भारतीय जनता पार्टी में 65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी र्पाअी देश की राजनीतिक पार्टियों को दिए जाने वाले दान की राशियों में पारदर्शता लाने की मांग करती रही है। आम आदमी पार्टी ने भारत के चुनाव आयोग के पास पहुंच करके राजनीतिक दलों को मिलने वाले दान का हिसाब जग-ज़ाहिर करने की मांग की थी परन्तु दोनों मुख्य पार्टियों कांग्रेस व भाजपा ने इसका विरोध किया था।वड़ैच ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की विगत एक वर्ष के दौरान अज्ञात संसाधनों से आय 313 प्रतिशत बढ़ गई है, जो चिंताजनक आंकड़ा है। उन्होंने मांग की कि राजनीतिक पार्टियों को दान में मिलने वाले एक-एक पैसे का हिसाब रखा जाना चाहिए तथा दानियों के नाम घोषित किए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि बड़े कारपोरेट घराने बड़ी राजनीतिक पार्टियों को मोटी राशियां दान करते हैं, ताकि वह चुनावों पर अपना प्रभाव जमा सकें, यह लोकतंत्र के लिए कोई बढ़िया संकेत नहीं है।



 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD