आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया मिर्जा-इवान डोडिग सेमीफाइनल में
5 Dariya News
मेलबर्न , 25 Jan 2017
Last updated on: Jan 25, 2017, 00:00 IST
भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को सानिया-डोडिग की जोड़ी ने भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी को मात दी। सानिया-डोडिग ने बोपन्ना और डाब्रोव्स्की की जोड़ी को एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 12-10 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सानिया और डोडिग का सामना भारत के लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस या आस्ट्रेलिया के सामंता स्तोसुर या सैम ग्रोथ में से किसी एक जोड़ी से होगा।