Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आतंकवाद के काले दौर के समय बादल के कट्टरपंथियों के साथ खड़ा होने संबंधी खुलासे के पश्चात् आम आदमी पार्टी का तीखा हमला

सी.आई.ए. के दस्तावेज़ों ने बादल का मौकाप्रस्ती का चेहरा किया नंगा,जिसने अपने राजीनीतिक हितों के लिए हिंसा भड़काई : गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Jan 2017

Last updated on: Jan 24, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल सबंधी आतंकवाद के काले दौर के दौरान कट्टरपंथियों से मिले होने के खुलासे के पश्चात् उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बादल ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु 80 के दश्क में हिंसा भड़काने हेतु कार्य किया।आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने अमेरिका की जासूसी एजेन्सी सी.आई.ए. के दस्तावेज़ों के ख़ुलासे का हवाला देते हुए कहा कि ऑप्रेश्न ब्लू स्टार एवं पंजाब में काले दौर के समय फैले आतंकवाद संबंधी ताज़ा खुलासा होने के पश्चात् बादल का अवसरवादिता वाला चेहरा सामने आ गया है। 'इण्डिया एण्ड सिक्ख चैलेन्ज नामक दस्तावेज़ सी.आई.ए. की वैबसाईट पर विद्यमान है, जिस में बताया गया है कि बादल ने अपना राजनीतिक कैरियर बचाने के लिए राज्य के भविष्य के विरुद्ध कट्टरपंथियों का साथ दिया।आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि धर्म एवं अलग राज्य के नाम पर सिक्खों की भावनाओं को भड़काने हेतु केवल प्रकाश सिंह बादल जि़म्मेदार थे। उन्होंने कहा कि उस काले दौर के दौरान हज़ारों निर्दोष युवाओं, सिक्खों एवं हिन्दुओं की हत्याएं हुईं थीं। इस गड़बड़ हेतु पूर्णतया बादल ही जि़म्मेदार थे तथा कई दश्कों के पश्चात् अब भी पंजाब इसका संताप भोग रहा है।

वड़ैच ने बी.जे.पी. पर दोगलेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर तो बी.जे.पी. ने आतंकवाद के पीडि़तों का 5-5 लाख रुपए देने का वायदा किया है, दूसरी ओर बी.जे.पी. ने उन नेताओं से हाथ मिलाया हुआ है, जो आतंकवादियों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बी.जे.पी. को अकाली दल के साथ गठजोड़ कायम रखने का उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए।वड़ैच ने कहा कि बादल द्वारा जो 36 वर्ष पूर्व किया गया था, उसी प्रकार उसके पुत्र सुखबीर सिंह बादल द्वारा भी अपने राजनीतिक हितों के लिए पंजाब में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रन्थों की बेअदबी की घटनाएं इसी प्रयत्न का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि बादल परिवार हाल ही के इतिहास में सब से अधिक घृणा-योग्य परिवार रहा है तथा उस द्वारा किए पाप क्षमा-योग्य नहीं हैं।वड़ैच ने कहा कि सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के कट्टरपंथियों के साथ संबंध बता कर उन्हें बदनाम करने का अभियान आरंभ किया है तथा राजनीतिक लाभ लेने के लिए कैनेडा के एन.आर.आई समुदाय को आतंकवादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल द्वारा स्व्यं अपने राजनीतिक हितों के लिए कट्टरपंथी समूहों एवं गैंगस्टरों को उत्साहित किया गया है। सी.आई.ए. के दस्तावेज़ सुखबीर के मुँह पर चपेड़ हैं। वड़ैच ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा ये चुनाव पंजाब में भ्रष्टाचार, बेईमानी एवं मौकाप्रस्त अकाली-भाजपा गठजोड़ का अंत करने हेतु लड़े जा रहे हैं।

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD