Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

आस्ट्रेलियन ओपन : लिएंडर पेस जीते, सानिया मिर्जा की हार

Listen to this article

5 Dariya News

मेलबर्न , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आस्ट्रेलियन ओपन में रविवार को अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ जीत हासिल कर मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं शीर्ष भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का सफर महिला युगल वर्ग के तीसरे दौर में हार के साथ थम गया।पेस और स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी हिंगिस की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की डेस्टानी आइवा और मार्क पोल्मांस की जोड़ी को 51 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।
टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के तीसरे दौर में सानिया और बारबोरा स्ट्रेकोवा की दूसरी वरीय जोड़ी को जापान की एरी होजुमी और मियु काटो की जोड़ी ने 6-3, 2-6, 6-2 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।सानिया मिर्जा को भले ही टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग से हार कर बाहर होना पड़ा हो, लेकिन मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में उन्होंने अपने जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ मिलकर शनिवार को पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की लॉरा सिगमंड और क्रोएशिया के मैट पेविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।



 

Tags: Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD