Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

आम आदमी पार्टी ने सुखबीर बादल की तरफ से किसानों को साबुन की पेशकश, पैंशन बढ़ाने को बताया कोरा झूठ

30,000 हजार पंजाबी किसानों की आत्महत्याओं के लिए बादल परिवार जिम्मेवार, 9 साल बादल सरकार सिर्फ 250 रुपए महीना ही पैंशन देती रही-गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा है कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आगामी विधान सभा चुनावों में अपनी हार साफ नजर आ रही है, जिस कारण उनकी ओर से किसानों और गरीबी रेखा से नीचे रहते परिवारों को साबुन की पेशकश कर कोरा झूठ बोला जा रहा है। स्थानीय जारी एक ब्यान में वड़ैच ने कहा कि पिछले 10 साल में बादल परिवार की तरफ से पंजाब को दोनों हाथों से लूटा गया है और साबुन देने की बात कह कर उनकी ओर से अपने पाप धोने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के जोर पर बादल परिवार ने सूबे के स्त्रोतों की जम कर लूट की और अपने परिवारिक कारोबार को बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने तो अपने घटिया मंसूबों को पूरा करने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को भी नहीं छोड़ा। सुखबीर बादल और उसके पिता प्रकाश सिंह बादल को पिछले दस सालों में 30,000 किसानों की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराते वड़ैच ने कहा कि अब उनकी तरफ से किसानों के कर्ज माफ करने और लोक भलाई हेतु पैनशनें बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से आत्महत्या किये जाने का उनको कोई दुख नहीं और उलटा बादलों ने छोटे किसानों की जमीनों पर कब्जा ही किया हैं। 

उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से 9 साल बुढापा, विधवा और अंगहीणता पैंशन 250 रुपए महीना ही दी गई और 10वें साल इसको बढ़ा कर 500 रुपए किया गया। उन्होंने कहा कि बादल सरकार की तरफ से दी जाती यह पैंशन भारत में सभी सूबे की अपेक्षा कम है। वड़ैच ने कहा कि सुखबीर बादल की तरफ से अब पैंशन 2000 रुपए करने का वायदा करके लोगों को धोखा देने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह प्रसिद्धि हासिल कर सकें, परन्तु लोग उसकी बातों में आने वाले नहीं हैं। वड़ैच ने कहा कि सुखबीर बादल ने साल 2012 में भी इसी तरह के कई झूठे वायदे किये थे। सुखबीर बादल ने बेरोजगार नौजवानों को 1000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था, परन्तु नहीं दिया गया। वड़ैच ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर ने 2500 रुपए पैंशन देने का वायदा किया था और दिल्ली में सरकार का गठन होते ही उन्होंने अपना वायदा पूरा किया। 

वड़ैच ने कहा कि बादल परिवार के राज में दलितों पर बेहसाब जुल्म हुए। अबोहर में दलित नौजवान भीम टांक की शिव लाल डोडा की तरफ से हत्या किए जाने के मामले का हवाला देते उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार करने वाले दोषियों की सुखबीर बादल की तरफ से बहुत बेशर्मी के साथ हिमायत की जाती है। उन्होंने कहा कि पीडित दलितों की बहुत बड़ी लिस्ट मौजूद है। वड़ैच ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग को साबुन की पेशकश करके सुखबीर बादल ने लोगों के जख्मों पर नमक छिडक़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गांवों में बंद किए गए स्कूल और डिस्पैंसरियों को फिर खोला जायेगा और गांवों के लिए प्राथमिक सहूलतों में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोक भलाई की स्कीमों को जारी रखेगी और इसके साथ ही लोगों को अपना जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के समर्थ बनाया जाएगा।

 

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD