Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्पेनिश फुटबॉल क्लब के लिए खेलने जा रहे दो युवा कश्मीरियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

आशा है कि राज्य का फुटबॉल का खोया गौरव वापस लौटेगा : महबूबा मुफ्ती

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 17 Jan 2017

Last updated on: Jan 17, 2017, 00:00 IST

स्पेनिश फुटबॉल क्लब के लिए खेलने जा रहे दो कश्मीरी युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, बासित अहमद और मोहम्मद असरार, ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।12 वीं कक्षा के छात्र, घाटी के दोनों युवा फुटबॉल खिलाड़ी बचपन से ही खेल खेल रहा हैं और उनमें से एक-असरार-ने संतोष ट्राफी, डूरंड कप और इंडियन लीग खेला है जबकि बासित ने सब जूनियर और भारतीय लीग के अलावा अन्य राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट में भी खेला है।दोनों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य से युवा लड़के और लड़कियों के खेल में नये आयाम तय करते हुए देख कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मात्र संयोग नहीं है कि हमारे युवा पीढ़ी विभिन्न क्षेत्रों में कारनामें कर रहे हैं बल्कि उनमें प्रतिभा को आकर्षित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में पर्याप्त प्रतिभा है लेकिन एक ही सवाल है जब उन्हें प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्हें आगामी मैचों में सफलता की बधाई देते हुए, महबूबा मुफ्ती ने आशा व्यक्त की कि  बासित और असरार हमारे कई युवाओं के लिए रोल मॉडल बन जाएगें। उन्होंने दोनों युवा खिलाड़ियों को याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर का फुटबॉल में एक गौरवशाली अतीत था और  एक समय में जम्मू-कश्मीर ने देश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कप्तान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की राज्य के लिए फुटबॉल का खोया गौरव फिर से वापस आएगा तथा बासित और असरार जैसे खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।यह जोड़ी कोचिंग और अन्य तैयारियों के लिए ने शीघ्र ही मैड्रिड के लिए रवाना हो़ रही है।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD