Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सिक्ख नौजवान की ओर से बेअदबी की घटनाओं संबंधी सवाल पूछने पर अकाली दल के वर्करों द्वारा की गई मारपीट की आम आदमी पार्टी ने की निन्दा

डा. दलजीत चीमा ने रोपड़ में रैली दौरान भीड़ को नौजवान पर हमला करने के लिए उकसाया- गुरप्रीत सिंह वड़ैच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2017

Last updated on: Jan 14, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने सिक्ख नौजवान की रोपड़ जिला के गांव लोधीमाजरा में शिरोमणी अकाली दल के वर्करों की तरफ से बुरी तरह मारपीट करने की कड़ी निंदा की है, क्योंकि उसने शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बारे में सवाल पूछा था।स्थानीय जारी एक ब्यान में आज आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि डा. दलजीत सिंह चीमा उस समय भडक़ गए, जब एक नौजवान हरमीत सिंह ने उसको पूछा कि अकाली-भाजपा सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के दोषियों को अब तक क्यों नहीं पकड़ सकी। यह बहुत मन्दभागा है कि दलजीत सिंह चीमा जो कि रोपड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने अकाली वर्करों को नौजवान की मारपीट करने का इशारा किया। हरमीत सिंह ने इस बारे में रोपड़ के जिला रिटर्निंग अफसर से शिकायत भी की है।वड़ैच ने कहा कि पूरे सूबे में बेअदबी की 100 से अधिक घटी घटनाओं के साथ उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिन की श्री गुरु ग्रंथ साहिब में अथाह श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि पंथक कहलवाने वाले शिरोमणी अकाली दल की सरकार एक भी दोषी को गिरफ्तार करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाएं सुखबीर सिंह बादल की तरफ से सूबे में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए एक सोची-समझी चाल के अंतर्गत की गई हैं। 

आप कनवीनर ने कहा कि यह पंजाब के लोगों का अकाली नेताओं से पूछने का अधिकार है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब और कुरान शरीफ की घटनाओं की साजिश किसने रची और पुलिस दोषियों को अब तक क्यों नहीं पकड़ सकी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने मलेरकोटला घटना के पीछे आम आदमी पार्टी के विधायक को फसाने की कोशिश की, परन्तु उसकी साजिश के मुख्य दोषी विजय कुमार ने बेनकाब कर दिया।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बेअदबी की सभी घटनाओं के असली दोषियों को पकड़ कर सख्त सजा देगी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पर पत्थरबाजी की घटना और मुख्य मंत्री बादल पर जूता फेंकने की घटना में आम आदमी पार्टी का कोई वर्कर शामिल नहीं था।उन्होंने आगे कहा कि सुखबीर बादल पैसा कमाने की लालसा में सत्ता हासिल करने के लिए हताश हैं। उन्होंने कहा कि यह बात हर किसी की समझ से दूर है कि 10 सालों में इकठ्ठे किए पैसों के ढेर का सुखबीर बादल आखिरकार क्या करेंगे। 

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD