Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

पंजाब में आप की लहर, चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी : गुल पनाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2017

Last updated on: Jan 13, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर पंजाब से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं अभिनेत्री गुल पनाग पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वह कहती हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर है और वहां आप की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुल चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन वह समय आने पर पार्टी के लिए प्रचार जरूर करेंगी।गुल पनाग ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "मैं पंजाब की रूह को अच्छी तरह समझती हूं, विशेष रूप से ग्रामीण पंजाब को। वहां आप की लहर है, और मुझे विश्वास है कि आप को पंजाब जीतने से कोई नहीं रोक सकता।"पंजाब में पार्टी के लिए प्रचार करने के सवाल पर वह कहती हैं, "मैं चुनाव तो नहीं लड़ रही हूं लेकिन यकीनन समय आने पर प्रचार करूंगी। हालांकि, अभी मैं निजी कारणों से व्यस्त हूं।"बतौर गुल वह राजनीति को करियर के रूप में नहीं देखती हैं। वह कहती हैं कि मुझे बहुत खराब लगता है, जब लोग राजनीति को करियर से जोड़ते हैं, क्योंकि राजनीति को करियर से जोड़ देने पर उसमें स्वार्थ जुड़ जाते हैं।

वह नई दिल्ली में डियाजियो के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई। युवाओं द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने और उससे होने वाली दुर्घटनाओं के मामले बढ़ने पर वह कहती हैं, "लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। हम हमेशा अपने हकों को लेकर हल्ला मचाते हैं, लेकिन कर्तव्यों को लेकर संजीदा नहीं हैं। इसके लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता लाने की जरूरत है। बचपन से ही कर्तव्यों के बारे में बच्चों को बताया जाना चाहिए।"हालांकि, वह कानून में खामियों के सवाल के जवाब में कहती हैं, "हमारे कानून में कोई खामी नहीं हैं, बल्कि यह हमारी शिक्षा प्रणाली की कमजोरी है। देश में पर्याप्त एवं सक्षम कानून तो हैं लेकिन इनका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं किया गया है। लोगों में डर खत्म हो गया है। कानून का डर लोगों में बिठाना बहुत जरूरी है।"

यह पूछने पर कि क्या हम उन्हें बहुत जल्द किसी फिल्म में भी देख पाएंगे? वह कहती हैं, "फिलहाल, मैं कोई फिल्म नहीं कर रही हूं। अच्छी पटकथा मिलेगी तो जरूर काम करूंगी। मुझे एक बात का मलाल है कि मैंने फिल्म निर्देशकों के पीछे भागकर काम नहीं मांगा। मौजूदा दौर में लोकप्रिय हो रहा वेब सीरीज का कांसेप्ट मुझे बहुत पसंद है, इसमें जरूर काम करना चाहूंगी।"वह कहती हैं, "जरूरी नहीं है कि हम समाज में सुधार के लिए चुनाव ही लड़ें। मैं अपनी क्षमता के अनुरूप समाज में बदलाव लाना चाहती हूं। मैं एक एनजीओ भी चलाती हूं। मैं अपनी तरह से समाज में योगदान दूंगी। मेरी एक कंटेट कंपनी भी है, जो विभिन्न उद्देश्यों के लिए सामग्री तैयार करती है। मैंने अपना रास्ता खुद बनाया है और आगे भी अपनी क्षमता के अनुरूप समाज के लिए काम करती रहूंगी।"

 

Tags: GUL PANAG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD