Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आम आदमी पार्टी ने 10,000 करोड़ रुपए के चिट्ट फंड घोटाले में सुखबीर बादल की भूमिका की जांच की मांग की

गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने की राज्यपाल को सीबीआई जांच करवाने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 07 Jan 2017

Last updated on: Jan 07, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में हुए 10,000 करोड़ रुपए के चिट्ट फंड घोटाले में उप -मुख्य मंत्री सुखबीर बादल की भूमिका की जांच की मांग करते आज इस मामले में पंजाब के राज्यपाल को दखल देने की अपील की है। पार्टी ने यह मांग भी की है कि इस घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) से करवाई जानी चाहिए।यहां जारी एक ब्यान में आम आदमी पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा है कि पंजाब में यह चिट्ट फंड घोटाला पिछले छह सालों से चल रहा था और दोषियों को पूरी तरह पुलिस और राजनैतिक सुरक्षा मिली हुई थी। ऐसा बड़ा घोटाला उच्च-आधिकारियों की मिलीभुगत के बिना संभव ही नहीं हो सकता था। उन्होंने सुखबीर बादल पर दोषियों को बचाने और अपनी ग्रह मंत्री की हैसियत का दुरुपयोग कर इस मामले की जांच रुकवाने के दोष भी लगाऐ। 

उन्होंने कहा कि ढाई लाख के लगभग भोले-भाले निवेशकों को जिन चिट्ट-फंड कंपनियों ने ठग्गा है, वह शिरोमणी अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के राज दौरान ही प्रफूलित हुई थी और सुखबीर बादल ने मीडिया की ऐसी रिपोर्टों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।वड़ैच ने कहा कि छह चिट्ट-फंड कंपनियों विरुद्ध एफ.आई.आर. भी केवल पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के हुक्मों के बाद ही दायर की गई थी परन्तु अभी तक किसी भी दोषी को ग्रिफतार नहीं किया गया है। वित्त मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा ने 24 दिसंबर, 2016 को इस बहु-करोड़पति घोटाले की जांच के हुक्म जारी किए थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब तो निवेशकों ने भी अपने खून-पसीने और सख्त मेहनत की कमाई की वापसी की आशा भी छोड़ दी है। गांव छाजली के एक किसान हरप्रीत सिंह खालसा ने तो खुदकुशी तक कर ली क्योंकि उनके 9.8 करोड़ रुपए एक चिट्ट फंड कंपनी में कहीं खुर्द -बुर्द हो गए थे। ओर बहुत से लोग भी खुदकुशी कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के कनवीनर ने सुखबीर बादल से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है क्योंकि उन्होंने ही चिट्ट फंड कंपनियों को पंजाब में अपना काम शुरू करने की इजाजत दी थी। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उन्होंने अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी के हुक्म क्यों नहीं जारी किए। उन्होंने कहा कि पहला चिट्ट फंड घोटाला जुलाई 2015 में सामने आया था भले ही ठग्गी के शिकार हुए निर्दोष लोगों के बारे में खबरें तो साल 2010 से ही लगातार आ रही हैं। परन्तु दोषी अभी भी शरेआम खुले घूम रहे हैं और दोषियों को अपनी, सम्पतियों को इधर -उधर कर देने और सभी रिकार्ड नष्ट करने का समय दिया जा रहा है। चिट्ट फंड कंपनियों के प्रोमोटरज ने भोले -भाले निवेशकों के धन के साथ ही अनेकों होटल, मॉल्स जैसी अरबों खरबों की संपत्तियां बना ली हैं।वड़ैच ने कहा कि पीडितों ने ‘क्राउन चिट्ट फंड कंपनी संघर्ष समिति ’ भी कायम की थी और पुलिस अब उनके ब्यान जारी करने के लिए समय ले रही है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति हालात इस कदर नाजुक हो चुके हैं यदि इंसाफ में और देरी हुई तो पीडि़त निवेशक भी किसानों की तरह आत्महत्या जैसे गलत रास्ते पर जा सकते हैं। 

 

 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD