Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

आप नेताओं को डराने के लिए मोदी कर रहे हैं सीबीआई का इस्तेमाल - सतीन्द्र जैन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Dec 2016

Last updated on: Dec 31, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के सेहत मंत्री और पार्टी के सीनियर नेता सतीन्द्र कुमार जैन ने मोदी सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने और आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के दफ्तरों पर छापेमारी कर झूठे दोषों में फसा कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने का आरोप लगाया है। अमृतसर में एक प्रैसवार्ता को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की बढ़ रही लोकप्रियता के कारण मोदी और उसकी जुंडली को सारी रात नींद नहीं आती और वह लोगों की आवाज को दबाने में व्यस्त हुए हैं। सीबीआई की तरफ से उनके दफ्तर पर हाल ही की गई छापेमारी का जिक्र करते जैन ने कहा कि हर मंत्री को एक विशेष अधिकार के अंतर्गत उसका ओ.एस.डी. नियुक्त करने का हक है, जिस के अंतर्गत उन्होंने डा. निकुंज अग्रवाल को ओएसडी बनाया और दो महीने बाद पद से हटा दिया गया था। बड़े बिजनैस घरानों की तरफ से किए जाते भ्रष्टाचार पर प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी की चूप्पी पर सवाल करते जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ बेहसाबी दौलत इक_ी करने वाले इन कारोबारियों के खिलाफ प्रधान मंत्री की तरफ से सीबीआई जांच क्यों नहीं की जाती। 

सतीन्द्र जैन ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी और मुख्य मंत्री बादल की किसान विरोधी नीतियों कारण पंजाब में किसान बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई, जबकि दिल्ली सरकार की तरफ से खराब हुई फसलों के 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकालियों और कांग्रेस ने एक दूसरे के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते आपस में गुप्त समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि अकालियों ने भ्रष्टाचार के मामले में कैप्टन अमरिन्दर सिंह का बचाव किया है, जबकि कैप्टन कांग्रेस ने नशा तस्करी और अन्य गैरकानून्नी धंधों में अकालियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। दिल्ली के सेहत मंत्री ने कहा कि वह पंजाब के लोगों को मिले हैं और पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भ्रष्ट अकाली और कांग्रेसी नेताओं को निशाने पर लिया जाएगा। इस मौके आम आदमी पार्टी के अमृतसर जोन के इंचार्ज सरबजोत सिंह और मीडिया इंचार्ज गुरभेज सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Satyendra Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD