Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

लम्बी के गांव सिंघेवाल में 192 फर्जी घरों की मुरम्मत के लिए 15-15 हजार रुपए के चैक बांट कर बादलों ने किया 28 लाख रुपए से अधिक का घोटाला - जरनैल सिंह

पंजाब के यदि 200 गांवों में भी ऐसा घोटाला हुआ हो, तो राशि 57 करोड़ से पार -जरनैल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2016

Last updated on: Dec 31, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के को-कनवीनर और हलका लम्बी से पार्टी उम्मीदवार जरनैल सिंह ने बादलों पर सूबे के खजाने का दुरुपयोग करने का दोष लगाया है। चण्डीगढ़ से जारी एक प्रैस ब्यान में जरनैल सिंह ने कहा कि वोटरों को भरमाने के लिए इस समय बादलों की तरफ से हर प्रयास किया जा रहा है। जरनैल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो सूबे का खजाना लगभग खाली पड़ा है, दूसरी तरफ राजनैतिक फायदा लेने के लिए बादलों की तरफ से घोटाले किए जा रहे हैं। मीडिया में आईं रिपोर्टों का हवाला देते जरनैल सिंह ने कहा कि लम्बी के गांव सिंघेवाल में वोटर सूची मुताबिक 372 घर हैं, जबकि 564 मकानों के मुरम्मत के लिए 15 -15 हजार रुपए दिए गए हैं। जरनैल सिंह ने दोष लगाया कि 192 ऐसे घरों के लिए मुरम्मत राशि के चैक जारी करने, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है, साफ इशारा करता है कि यह एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा 15,000 रुपए प्रति घर के हिसाब के साथ 192 फर्जी घरों के लिए दी गई राशि 28,80,000 रुपए बनती है। 

जरनैल सिंह ने कहा कि यह तो सिर्फ एक गांव की बात है। यदि पूरे पंजाब की बात की जाए, तो पता नहीं ओर कितने गांवों में ऐसे घोटाले किए गए हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में साढ़े बारह हजार के लगभग गांव हैं और यदि पूरे पंजाब के 200 गांवों में भी ऐसा घोटाला हुआ हो तो यह राशि 57 करोड़ पहुंच जाती है। जरनैल सिंह ने दोष लगाया कि बादलों की शह के बिना ऐसा होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह राशि बादलों की जेब में गई होगी। उन्होंने मांग की है कि ऐसे घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिसके बादलों की वास्तविक्ता सामने आ सके। इस के इलावा जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में इस समय बादलों की तरफ से माफिया राज चलाया जा रहा है और सूबे के खजाने को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेता-बजरी, ट्रांसपोर्ट, केबल और शराब के कारोबारों को बादलों ने कंट्रोल किया हुआ है। उन्होंने पंजाब की जनता को भरोसा दिया कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद बादलों की तरफ से किए गए सब घोटालों की गहराई से जांच की जाएगी और जनता का लूटा हुआ पैसा इनके पास से वसूल कर जनतक कामों पर खर्च किया जाएगा।

 

Tags: Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD