Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

रेल हादसा दुखद, घायलों का होगा बेहतर उपचार : साध्वी निरंजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर देहात , 28 Dec 2016

Last updated on: Dec 28, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रूरा रेलवे स्टेशन पर हुए सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस रेल हादसे की जानकारी पर घटनास्थल पर घायलों का हालचाल लेने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। उन्होंने कानपुर देहात में रेल दुर्घटना की पुनरावृत्ति पर दुख जताया और घायलों को हर संभव मदद के साथ उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। कानपुर देहात में 37 दिन बाद बुधवार को एक बार फिर रेल दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसे की जानकारी पर लगभग 10:30 बजे साध्वी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे व मौके पर मौजूद जिला एवं पुलिस प्रशासन से घायलों के विषय व उनके बेहतर इलाज को लेकर बातचीत की और व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हादसा दुखद है। उन्होंने कहा, "इससे पहले पुखरायां में रेल हादसा हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। घायल हुए लोगों को हमारी सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।"

 

Tags: Niranjan Jyoti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD