Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

नरेंद्र मोदी-अमित शाह ने मिलकर रची नोटबंदी की साजिश : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 20 Dec 2016

Last updated on: Dec 20, 2016, 00:00 IST

आम आदमी (आप) पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर नोटबंदी की साजिश रची। भाजपा ने पहले अपना काला पैसा ठिकाने लगवाया, उसके बाद दोस्तों को ठिकाने लगाने कहा, उसके बाद बिना तैयारी के नोटबंदी की घोषणा कर दी। केजरीवाल ने मोदी की नीयत और नोटबंदी लागू करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, "नोटबंदी के बाद देश की जनता कतारों में खड़े होकर अपना पैसा बैंकों में जमा करा रही है, इन्हीं पैसों की बदौलत उद्योगपतियों का आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाने वाला है। जनता को बैंक में जमा अपना पैसा वापस मिलेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है।"मध्यप्रदेश की राजधानी के छोला दशहरा मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर साजिश रची, तब नोटबंदी का फैसला किया। इससे पहले भाजपा ने अपना काला पैसा ठिकाने लगवाया, अमित शाह ने अपना पैसा ठिकाने लगवाया, फिर दोस्तों से अपना पैसा ठिकाने लगाने कहा।

केजरीवाल ने कहा, "भाजपा न तो हिंदुओं की पार्टी है और न मुसलमानों की, यह तो सत्ता और पैसों के लालची लोगों की पार्टी है, इनका बस चले तो ये बाप को भी बेचकर खा जाएं शाम तक।"उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मां द्वारा नोटबंदी के बाद बैंक की कतार में खड़े होकर चार हजार रुपये निकाले जाने का जिक्र करते हुए कहा, "मोदी जी रोज नाटक करते हैं, अपनी मां को लाइन में लगा दिया चार हजार रुपये के लिए, क्या अच्छा लगता है कि देश के प्रधानमंत्री की मां लाइन में लगे? लानत है ऐसे बेटे को जो अपनी मां को लाइन में लगाता है।"दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अपने कुछ और उद्योगपति मित्रों का आठ लाख करोड़ का कर्ज माफ करना चाहते हैं, इसके लिए सारे गरीबों की जमा पूंजी बैंकों में जमा करा ली है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों ही कुछ कारोबारियों का आठ हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है, जिनमें विजय माल्या के 1200 करोड़ का कर्ज भी है।केजरीवाल ने कहा कि पहले माल्या को देश से भगाया और फिर उसका कर्ज माफ कर दिया। 

इसी तरह कुछ और कारोबारियों का भी कर्ज माफ करना है, इसी के चलते समूचे देश को कतार में खड़ा कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीब, किसान को अपने बेटे-बेटी की शादी के लिए ढाई लाख रुपये नहीं मिल रहे, दूसरी ओर कर्नाटक में मोदी के करीबी जनार्दन रेड्डी 500 करोड़ रुपये अपनी बेटी की शादी में खर्च कर देते हैं।आप संयोजक ने आयकर विभाग द्वारा बिड़ला और सहारा समूह के ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि इन दस्तावेजों के मुताबिक, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रकम दिए जाने का खुलासा हुआ है। यही कारण है कि इन दस्तावेजों की जांच नहीं कराई जा रही है। ये लोग कितने ईमानदार हैं, यह इसी से समझा जा सकता है।जनसभा को आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इससे पहले केजरीवाल सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से नियमित उड़ान से भोपाल पहुंचे, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD