Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

सहकारी बैंक मुद्दे पर संयुक्त विरोध का प्रयास करेंगे : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 20 Nov 2016

Last updated on: Nov 20, 2016, 00:00 IST

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि वह सहकारी बैंकों को दरकिनार करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ अन्य दलों के साथ मिलकर आंदोलन करने का प्रयास करेगी। ऐसा नहीं हुआ तो वह नरेंद्र मोदी सरकार के नोट बंदी के कदम के बाद अपनाए गए इस रुख का अकेले ही विरोध करेगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के एक दिन पहले ही प्रदेश माकपा सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा कि मोदी सरकार का कदम राज्य के लिए कुल मिलाकर अहितकर है और यदि सभी संयुक्त रूप से विरोध करने के लिए सहमत होते हैं तो इसे शुरू किया जाएगा। 

पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बालाकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा कि यदि संयुक्त विरोध के मुद्दे पर कोई दूसरी राय बनती है तो तब माकपा केंद्र सरकार के सहकारी बैंकों को दरकिनार करने के केंद्र सरकार के कदम के मुकाबले के लिए अपनी कार्ययोजना बनाएगी।केरल में कांग्रेस के अंदर शनिवार को तब दरार पैदा हो गई है जब प्रदेश के पार्टी प्रमुख वी. एम. सुधीरन ने शनिवार को अन्य नेताओं की इच्छा के खिलाफ सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन की संभावना से इनकार कर दिया। 

500 और 1000 रुपये के बंद किए गए नोटों को स्वीकार करने या बदलने के लिए जारी अभियान से सहकारी बैंकों को अलग रखा गया है। केरल में सहकारी बैंकों में त्रिस्तरीय व्यवस्था है। वहां 1600 प्राथमिक सहकारी बैंक हैं जो 14 जिला सहकारी बैंक से जुड़े हैं। ये फिर केरल राज्य सहकारी बैंक से जुड़ा है। इन कुल सहकारी बैंकों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हैं। केरल में सहकारी बैंकों की स्थिति ग्रामीण इलाकों में बहुत अच्छी है क्योंकि पैसा जमा करने वाले को अपना पैन नंबर नहीं देना होता। 

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD