Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

हिलेरी क्लिंटन की डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त घटकर 2 अंक बची

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 29 Oct 2016

Last updated on: Oct 29, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की बढ़त को शनिवार को अप्रत्याशित ढंग से कम कर दी है। वाशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के नए जनमत सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त अब मात्र दो प्रतिशत की रह गई है। कट्टर रिपब्लिकन समूह ट्रंप के पक्ष में लौट आए हैं, इसी वजह से ऐसा संभव हो पाया है। वाशिंगटन पोस्ट ऑनलाइन की खबर के अनुसार, 47 प्रतिशत संभावित मतदाता हिलेरी के पक्ष में, जबकि 45 प्रतिशत ट्रंप के पक्ष में हैं। यह सर्वेक्षण सोमवार से गुरुवार के बीच हुआ। शुक्रवार के जो परिणाम 48-44 थे, उससे उसमें थोड़ा बदलाव है। लेकिन पिछले सप्ताहांत से स्थिति बहुत बदली है, जिसमें हिलेरी बड़े अंतर से आगे चल रही थीं।

आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में 59 प्रतिशत लोगों को हिलेरी की स्पष्ट जीत की उम्मीद बरकरार है। हिलेरी के 10 समर्थकों में से नौ से अधिक उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं, हालांकि अति आत्मविश्वास से उत्साह कम होने के भी संकेत मिले हैं। संभावित मतदाताओं में दो प्रतिशत हिलेरी के समर्थक उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की भविष्यवाणी उन्हें मतदान करने के लिए उनकी प्रेरणा को कम करते हैं। केवल एक प्रतिशत ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि वह आसानी से जीत जाएंगी। इसी तरह ट्रंप के दो प्रतिशत समर्थक अंदाजा लगा रहे हैं कि वह जीतेंगे। ऐसे लोगों का कहना है कि इस तरह की अपेक्षा उनके वोट देने की संभावना को कम करती है। 

 

Tags: Donald Trump , Hillary Clinton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD