सागर ने एलडी अस्पताल का दौरा किया
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अभिनव सूरी)
जम्मू , 06 Nov 2013
Last updated on: Nov 06, 2013, 00:00 IST
आग की घटना के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अली मोहम्मद सागर ने गत रात्रि एलडी अस्पताल का दौरा कर आग के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया।मंत्री के साथ अस्पताल के डाक्टर एवं वरिश्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।मरीजों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि अग्नि से निपटने के लिए सम्पूर्ण सीस्टम को बहाल किया जाएगा ताकि ऐसी घटना पर तुंरत नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ एवं प्रबंधन का कार्य विशेश सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेक्टर को अधिक प्राथमिकता प्राप्त है तथा जनता को 24 घंटे अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हे।