Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

मध्यप्रदेश में एकलव्य पुरस्कार बंटे, पी़ वी़ सिंधु को मिले 50 लाख रुपये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 10 Nov 2016

Last updated on: Nov 10, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां गुरुवार को विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण-2016 से सम्मानित किया। उन्होंन रियो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी़ वी़ सिंधु को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये भेंटकर किए। मुख्यमंत्री ने एकलव्य पुरस्कार मोहिक गजधर (सॉफ्ट टेनिस), चिंकी यादव (शूटिंग), नेहा राजपूत (वूशू), अतुल मिश्रा (क्याकिंग कैनोइंग), एनी जैन (तैराकी), अरुणिमा श्रीवास्तव (फेंसिंग), परिधि जोशी (घुड़सवारी), सत्यम शर्मा (कराटे), आनंद ठाकुर (सेलिंग), मयंक पटेल (साइक्लिंग), राहुल बाथम (क्रिकेट), सदिव्या ठेपे (हॉकी), सोनाली बिष्ट (सॉफ्टबॉल), सौम्या अग्रवाल (जम्परोप) को सम्मानित किया गया। समारोह में विक्रम पुरस्कार नमिता चंदेल (क्याकिंग-कैनोइंग), पूर्वी सोनी (वूशू), शालिनी संकथ (शूटिंग), ऋषभ मेहता (घुड़सवारी), श्रव्या द्रोणादुला (ताइक्वांडो), समीर वर्मा (बैडमिंटन), नीति सिंह (कबड्डी), अंकित चिंतामन (खो-खो), कमल कुशवाह (थ्रोबॉल), रवि कुमार सुरारिया (साइक्लिंग) को दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। साफ्ट टेनिस के प्रशिक्षक सुदेश सांगते और ताइक्वांडो के प्रशिक्षक वीरेंद्र पवार को विश्वामित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।अलंकरण समारोह में चौहान ने कहा, "राजनीति में खेल भावना होनी चाहिए, मगर खेलों में राजनीति नहीं, इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद कालेधन के खिलाफ हुई सर्जिकल स्टाइक की तरह खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।"देश और प्रदेश के विभिन्न खेल संघों पर कब्जा जमाए राजनेताओं की ओर इशारा करते हुए चौहान ने कहा कि खेल संघों पर ऐसे लोगों का कब्जा है, जिनका खेलों से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए खेल संघों की कमान उन लोगों के हाथ में होना चाहिए, जिनका खेलों से नाता है।"इस मौके पर चौहान ने कयाकिंग खिलाड़ी अंजलि वशिष्ठ, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रिहा डेविड, कराटे खिलाड़ी अजय यादव, वुशू खिलाड़ी अंकिता रायकवाड़ और सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सविता को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।

उल्लेखनीय है कि रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री चौहान ने पी़ वी़ सिंधु को पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपये भेंट करने की घोषणा पहले ही की थी। उसी क्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। चौहान ने ऐलान किया कि साक्षी मल्लिक को भी सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाले पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह और रत्नेश पांडे को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की उपलब्धियों और प्रगति को रेखांकित करने वाली किताब 'इन परस्यूट ऑफ एक्सीलेंस' का विमोचन किया।खेल अलंकरण समारोह में पी.वी. सिंधु के अलावा बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD