Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब डेयरी विकास विभाग द्वारा किसानों के लिए प्रैक्टीकल प्रशिक्षण 7 नवंबर से शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2016

Last updated on: Sep 27, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा किसानों को पशुपालन से संबधित प्रैक्टीकल प्रशिक्षण 7 नवंबर से शुरू किया जा रहा है इस प्रशिक्षण अधीन पंजाब डेयरी विकास द्वारा किसानों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।इस संबधी जानकारी देते हुये राज्य के पशु पालन व डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि आज के अत्याधुनिक युग में डेयरी फार्मिंग संबधित पदार्थो को खपतकारों के पास प्रत्यक्ष रूप से पहुंचाने के लिए बढिय़ा मार्कि टिंग की जरूरत के साथ नवीनतम तकनीकों और व्यपारिक समझ होना अनिवार्य है तभी एक किसान सफल पशुपालक बन सकता है। उन्होने बताया कि यह प्रशिक्षण विभिंन प्रशिक्षण केन्द्रों में शुरू किया जाएगा जिसमें पशुओं की नस्ल सुधार के साथ साथ दूध से बनने वाले विभिंन पदार्थो संबधी जानकारी , पशुओं के चारे और आचार बनाने की विधि गुरू अंगद देव वेटरनरी साईसिज यूनिर्वसिटी लुधियाना , डेयरी खोज संस्था करनाल और डेयरी विभाग के विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है।

उन्होने आगे बताया कि राज्य में अधिकतर किसान डेयरी विकास द्वारा दी जाने वाली ट्रेनिंग लेने के बाद ही पशुपालन को व्यवसायिक व्यवसाय के रूप में अपनाते है इसके लिए ट्रेनिंग को विकास मयी पशुपालकों के डेयरी फार्मो पर आयोजित करने का यत्न किया जाता है और प्रशिक्षण दोैरान उचित लिटरेचर भी दिया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित स. इंद्रजीत सिंह डायरैक्टर डेयरी विकास विभाग ने बताया कि सात नंवबर से शुरू होने वाला 6 सप्ताह का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का अगला बैच डेयरी प्रशिक्षण केन्द्र बीजा(लुधियाना), चत्तामली(रोपड़),गिल्ल(मोगा),अब्बुल खुराना(श्री मुक्तसर साहिब),सरदूलगढ(मानसा),फगवाड़ा(कपूरथला) और वेरका (अमृतसर) में शुरू किया जाएगा। शिक्षार्थयों के चयन के लिए 24 अक्तूबर 2016 को सुबह 10 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर इंटरव्यू किया जाएगा कम से कम 10वीं पास नवयुवक लड़के लड़कियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो और जिन के पास कम से कम पांच दुधारू पशु हो यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते है। प्रशिक्षण के लिए प्रोस्पैक्ट जिसकी कीमत 100 रूपये हेै, संबधित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेयरी/डेयरी विकास अधिकारी और सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध हेै। प्रशिक्षण संबधी अत्याधिक जानकारी डेयरी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यालय के दूरभाष नम्बर-0172-5035244 और 0172-2700228 पर हासिल की जा सकती है।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD