Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई 85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा - प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

 

पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन फिर सरकार बनाएगा : नरेंद्र सिंह तोमर

आम आदमी पार्टी का ग्राफ उनकी ही कमजोरियों से गिरा : विजय सांपला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Oct 2016

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं के बल व जनता के आर्शीवाद के साथ भाजपा-अकाली दल गठबंधन विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगा। चंडीगढ़ में पार्टी मुख्य दफतर में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तथा बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंनें कहा कि पंजाब के विधानसभा  चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए अंत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होनें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वह अपने तमाम गिले-शिकवे भूला दें तथा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को पंजाब की ताकत देकर साल २०१९ के लोकसभा चुनाव में दोबारा केंद्र सरकार बनानी निश्चित करें।भाजपा के कदावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एन.डी.ए सरकार व पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन सरकार ने बहुत ज्यादा विकास किया है तथा इसी विकास के मुददे के साथ ही वह जनता के बीच में जाएंगे। उन्होने कहा कि सबका साथ- सबका विकास के नारे के साथ मोदी सरकार सफलता की सीढियां चढ़ रही है। कांग्रेस नेतृत्व वाली यू.पी.ए सरकार ने पंजाब के साथ असहयोग किया, जबकि संघीय व्यवस्था में विश्वास करने वाली एन.डी.ए सरकार में केंद्र व पंजाब में मिलकर विकास कार्य कर रहे हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा-अकाली दल गठबंधन पुराना व मज़बूत गठबंधन है, जिसने पंजाब को संकट की घड़ी में से निकाल कर विकास के रास्ते ला कर खड़ा किया है। उन्होनें कहा कि जितने नेशनल हाइवे पंजाब को पिछले दो सालों में मिले हैं, उतने पहले कभी प्राप्त नहीं हुए हैं। श्री तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पंजाब के लोग बहादुर हैं तथा यहां के पार्टी कार्यकर्ता अपनी जिममेदारी से पीछे नहीं हटे। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही भाजपा ने पहले जीत प्राप्त की थी तथा इस बार भी उनकी भूमिका अहम रहेगी।हरियाणा के कैबिनेट मंत्री व पंजाब भाजपा के सह चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पांच वर्ष पहले भी प्रदेश में ऐसा माहौल बना था कि भाजपा-अकाली दल की दोबारा सता में आने की संभावना नहीं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ बाजी पलट दी। उन्होने कार्यकर्ताओं को र्मोचे पर डट जाने का आहवान करते हुए कहा कि इस बार फिर उसी इतिहास को दोहराना है।

पंजाब के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने कहा कि पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन के तीसरे बार सता में आने का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंर्तकलह की शिकार है और आम आदमी पार्टी का ग्राफ उनकी कमजोरियों की वजह से गिर चुका है। श्री सांपला ने कहा कि सता विरोधी लहर होना स्वाभिक है लेकिन भाजपा के विरूद्व यह लहर ना पहले थी ना अब है। उन्होनें कहा कि भाजपा ४० साल पुराने गठबंधन किसी भी हालात में छोडना नहीं चाहती तथा अपने कार्यकर्ताओं के काम करने की शैली के कारण पुरी तरह उत्साहित है। नरेंद्र सिंह तोमर, कैप्टन अभिमन्यु व विजय सांपला ने आज सुबह कोर ग्रुप के साथ बैठक की, इसके बाद पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई, जिसमें कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, हल्का प्रभारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, बोर्ड व कारपोरेशनों के चेयरमेन, भाजपा मेयर, इमप्रूवमेंट ट्रस्ट व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन, जिला परिषदों के चेयरमेन, प्रदेश प्रवक्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक तथा भाजपा के विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इसके बाद सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजको व विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करके स्थिति व चनावी तैयारियों का जायजा लिया। 

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD