Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेलंगाना में होंगे 21 नए जिले, कुल संख्या 31 हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिद्दीपेट , 11 Oct 2016

Last updated on: Oct 11, 2016, 00:00 IST

भारत के 29वें राज्य के तौर पर अस्तित्व में आने के करीब ढाई साल बाद, तेलंगाना का नक्शा 21 नए जिलों के साथ मंगलवार को फिर से बनाया गया। लोगों के लिए दशहरे के उपहार के तौर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार ने नए जिलों की जानकारी दी। इसका मकसद जमीनी स्तर पर प्रशासन में सुधार लाना है।इस तरह तेलंगाना राज्य में कुल 31 जिले हो गए हैं।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने ज्योतिषियों द्वारा निर्धारित शुभ समय पर औपचारिक तौर से सुबह 11.13 बजे सिद्दीपेट जिले का उद्घाटन किया। सिद्दीपेट मुख्यमंत्री का गृह जिला है और इसे मेडक जिले से अलग कर बनाया गया है।पट्टिका के अनावरण से पहले राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।इसके साथ ही दूसरे 20 नए जिलों का उद्घाटन भी उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने किया।आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2 जून, 2014 को भारत के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना अस्तित्व में आया। इसकी आबादी करीब 3.5 करोड़ है।

तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष एस. मधुसूदन चारी ने जयशंकर जिले, जबकि परिषद अध्यक्ष के. स्वामी गौड़ ने जनगांव जिले का उद्घाटन किया। इन दोनों जिलों को मौजूदा वारंगल जिले से अलग कर बनाया गया है।इसी तरह मौजूदा वारंगल जिले से ही एक दूसरा जिला वारंगल ग्रामीण बनाया गया। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री कदियम श्रीहरि ने किया।एक और उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने जगतियाल जिले का उद्घाटन किया। इसे मौजूदा करीमनगर जिले से अलग कर बनाया गया।सोलह अन्य जिले जिनका उद्घाटन मंगलवार को किया गया, उनके नाम यदारी, पेड्डापल्ली, कामारेड्डी, मेडक, मनचेरियल, विकाराबाद, राजन्ना, आसिफाबाद, सूर्यापेट, कोठागुडम, निर्मल, वानापार्थी, नगरकुरनूल, महबूबाबाद, जोगुलम्बा और मेडचाल (मलकाजगिरी) हैं।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD