Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

विकास के नए दृष्टिकोण की रखी जाएगी नींव : मनोहर लाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Oct 2016

Last updated on: Oct 07, 2016, 00:00 IST

हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में विकास के नए दृष्टिकोण की नींव रखी जाएगी। इस दृष्टिकोण में विकास के नाते स्वर्ण जयंती वर्ष में राज्य को आगे बढ़ाने की रूप-रेखा होगी।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यह विचार नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राज्य काडर के सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष को सफल बनाने व जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए।मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुरूग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम से हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पंच-सरपंच से लेकर उच्चाधिकारियों सहित राज्य का जनमानस भागीदारी करेगा। विकास के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दृष्टिकोण आगामी पचास वर्षों तक राज्य के विकास की दिशा तय करेगा। पहली नवंबर, 1966 से पहले हरियाणा के निर्माण के लिए जो भी आकांक्षाएं रही होंगी मानवीय व्यवहार के चलते उस समय से आरंभ हुए सफर को और अधिक आगे बढ़ाना है।

मनोहर लाल ने हरियाणा के निर्माण व विकास में ब्यूरोक्रेसी के योगदान को मानते हुए कहा कि पिछले पांच दशकों के दौरान हर समय राजनीतिक नेतृत्व व अधिकारियों की अलग-अलग टीम कार्य करती रही हैं। हरियाणा आज जिन ऊंचाईयों पर है उसमें आप सभी का योगदान है। उन्होंने स्वर्ण जयंती वर्ष को सफल बनाने के लिए सभी सेवानिवृत अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि आप मौखिक, लिखित या ईमेल के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से इस संदर्भ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है। इस कमेटी को भी सुझाव दिए जा सकते हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री डी.एस. ढेसी ने बैठक में आए सभी सेवानिवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर पहली बार ऐसी बैठक आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम अविस्मरणीय बनाया जाएगा। बैठक के दौरान अनेक सेवानिवृत अधिकारियों ने राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें और बैठक के लिए आमंत्रित करने व राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन में योगदान लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त श्री आनंद मोहन शरण के अलावा हरियाणा सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके अधिकारी उपस्थित हुए।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD