Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

विश्व वृद्धावस्था दिवस पर अच्छी सेहत का सूत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2016

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं एचसीएफआई अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि भारत में 60 साल से ज्यादा आयु के 11 करोड़ लोग हैं यानि कुल आबादी का 10 प्रतिशत। विश्व वृद्धावस्था दिवस (1 अक्टूबर) पर उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान इन लोगों की अच्छे सेहत पर होना चाहिए ताकि यह भरपूर जीवन जी सकें। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती उम्र जीवन का सच है। इससे बचा नहीं जा सकता। बुढ़ापे के साथ निजी और पेशेवर स्थितियों में बदलाव आ जाता है। इसे आप कैसे संभालते हैं, सेहतमंद रहने का यही राज है।

  उन्होंने वृद्धावस्था में सेहतमंद रहने के कुछ टिप्स दिए : 

1. धूम्रपान छोडें : यह आवश्यक है कि कैंसर, स्ट्रोक और दिल के दौरे से बचा जाए। धूम्रपान छोड़कर इनके खतरे को कम किया जा सकता है। बीड़ी-सिगरेट छोड़ने की यह सबसे सही अवस्था है।

2. चुस्त रहें : कोई ऐसी चीज नियमित रूप से करें जो आपको फिट रखे। जिससे ताकत, संतुलन और लचक बनी रहे और जिसे करते हुए आप आनंद महसूस करें। यही वजन, बीमारी रोकने, हड्डियों की मजबूती और तनाव कम करने के लिए यह जरूरी है।

3. गिरने से बचें : इस उम्र में दुर्घटना से गिरने की संभावना होती है। घर से खुले पायदान और कालीन हटा दें, चलने के रास्ते से फालतू चीजें हटा दें और रात के लिए वहां रौशनी का प्रबंध करें। अच्छी रगड़ वाले जूते गिरने से बचा सकते हैं।

4. इम्युनाइजेशन और स्क्रीनिंग का ध्यान रखें : 50 की उम्र से ज्यादा की महिलाओं को स्तन कैंसर और सर्विकल कैंसर की जांच करवाते रहना चाहिए। पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर के साथ ही कोलेस्ट्राल, लिपिड प्रोफाइल और थॉयरायड की जांच करवानी चाहिए। आवश्यक वैक्सीन लगवाना चाहिए। 

5. दिल को स्वस्थ रखें : बढ़ती उम्र के साथ दिल के बढ़ते रोगों के खतरे से बचने के लिए संतुलित वजन, बेहतर रक्तचाप बनाए रखें और कम नमक चीनी और कम कोलेस्ट्राल वाला संतुलित आहार लें।

6. संतुलित खाएं : संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों के साथ दिल के रोग, हाईपरटेंशन, डायबिटीज, मोटापा और ओस्टियोपोरोसिस खानपान की आदतों से जुड़े होते हैं। कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंटस महिलाओं के लिए मददगार हो सकते हैं।

7. मानसिक तौर पर एक्टिव रहें : डेमेंशिया और कंजीनेटिव एम्पेयरमेंट से बचने के लिए मानसिक तौर पर सक्रिय रहें। ऐसी किसी भी समस्या होने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें।

8. भरपूर नींद लें : नींद ना आना और दिन में ज्यादा सोना आम समस्याएं हैं। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और तनाव से खुद को दूर रखें। इसके लिए योग और दूसरी सकारात्मक क्रियाओं में अपना मन लगाएं।

 

Tags: SPECIAL DAY , HEALTH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD