Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

महिला पत्रकारों का संगठित होना अच्छी पहल: आचार्य देवब्रत

प्रदेश महिला पत्रकार संघ एवं मीडिया मंच ने महामहिम का किया स्वागत , कहा: मीडिया मंच एवं पत्रकार संघ मेरे मिशन का सहयोगी बने

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Sep 2016

Last updated on: Sep 30, 2016, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवब्रत के कुल्लू आगमन पर परीधि गृह में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार संघ एवं प्रदेश व जिला मीडिया मंच के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ एंव कुल्लवी पर परा से स्वागत किया। प्रदेश महिला पत्रकार संघ की उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया मंच की महासचिव लवलीन थरमाणी ने महिला पत्रकार संघ के संगठिक होने के उद्ेश्यों के बारे में विस्तार सहित बताया। इस मौके पर महामहिम आचार्य देवब्रत ने अपना शुभ संदेश देते हुए कहा कि पूरे देश में  महिलाए विभिन्न क्षेत्र में संगठित हो रही है। सरकारी तौर पर भी इस दिशा में प्रयास किये जा रहे है। यहां पत्रकारिता क्षेत्र में संगठित होने की कसर रही थी। मुढे लगता वह पूरी हो गई है। महिला पत्रकारों का प्रदेश स्तर पर संगठित होना एक अच्छी पहल है और संगठित होकर अपने लक्ष्य को पूरा कर सके। इस अवसर पर उन्हें मीडिया मंच द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया कि मीडिया मंच ने अपने स्थापना काल से ही सामाज के लिए दुर्गम गांव दर्जनों चिकित्सा शिवर, विकास यात्रा, मीडिया आपके द्वार, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले कलम के सिपाहियों के हाथों में झाड़ू उठाकर ढालपुर मैदान साफ करना, पॉलीथीन हटाओ अभियानों को अंजाम दिया है। 

गतिविधियों सुनने के बाद महामहिम ने कहा कि मेरा मिशन जैविक खेती व नशामुक्ति है। रसायनिक खादों के प्रयोग से समाज में जेहर फैल रहा है। यह जेहर भूतल पानी में भी मिल रहा है। जिसका हमारे स्वास्थ्य पर काफी बूरा असर पड़ रहा है। हमें अधिक से अधिक जैविक खेती के बारे में लोगों को जागरूक करना है। लोग स्वास्थ भी रहेंगे और आर्थिकी भी सु²ढ़ होगी। उन्होंने कहा कि पांगी के गांव में गए तो उन्हें तब पता चला की राज्यपाल भी होता है।वहां पर जैविक खेती के बारे में जागरूक किया। नशा से हमारा समाज मुक्त हो इसके लिए आगे आना चाहिए। मेरे इन मिशन को पूरा करने के लिए मीडिया मंच एवं महिला पत्रकार संघ सहयोगी बने और इन विन्दुओं पर  मीडिया ज्यादा से ज्यादा  स्थान देते रहे ताकि जागरूकता की लौ शीघ्र फैल जाए। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया मंच के अध्यक्ष श्याम कुल्लवी, प्रदेश महासचिव ताराचंद थरमाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष डीआर गौतम, जिला मीडिया मंच अध्यक्ष जसपाल सिंह, जिला महासचिव लवलीन थरमाणी एंव राजेन्द्र चौधरी, राम चौहान, दलीप कुमार, जिला लोकस पर्क अधिकारी शेर सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD