Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब द्वारा घरेलू , प्राकृतिक व ग्रामीण माहौल में यात्रियों के ठहराव को प्रोत्साहन देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

पंजाब के बड़े फार्मो, शानदार नदियों और अद्वितीय प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटन उद्योग के लिए असीम सभावनाएं-सोहन सिंह ठंडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Sep 2016

Last updated on: Sep 30, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा पर्यटन को प्रफुल्लित करने के लिए कई विलक्षण पहलकदमियां व प्राप्तियं की गई है। इस श्रंृखला में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये पंजाब सरकार द्वारा घरेलू, प्राकृतिक व ग्रामीण माहौल में यात्रियों के ठहराव को उत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश, उत्तराखंड व गुजरात के पर्यटन विभागों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये है जबकि भारत के पर्यटन उद्योग की प्रमुख कंपनी स्टेजिला इन समझौतों में कूटनीतिक सांझेदार होगी। इस समझौते के बाद पंजाब हेरीटेज व टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के अधिकारियों को शुभकामनाए देते हुये पर्यटन मंत्री पंजाब स. सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि पंजाब प्राकृतिक स्रोतों के साथ सुशोभित एक ऐसी धरती है जहां बड़े फार्म हाऊस, शानदार नदिया व प्राकृतिक नालों के अतिरिक्त ऐसे विलक्षण प्राकृतिक स्थान जो विश्व भर के सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते है।

उन्होने बताया कि सैलानियों के लिए मनपंसद राज्य पंजाब में अक्तूबर महीने से विश्व भर के यात्रियों की बड़ी संख्या में आमद शुरू हो जाती है। यात्री विशेष तोैर पर अमृतसर, चंडीगढ, जांलधर, लुधियाना , पटियाला और बठिंडा के इर्दगिर्द के क्षेत्रों में घूमने आते है। उन्होने कहा कि स्टेजिला के साथ कूटनीतिक सांझ के बाद यात्रियों के लिए घरों में ठहराव हेतू बढिय़ा कमरों का प्रंबध पेेशेवाराना ढंग से किया जा सकेगा।इस संबधी अन्य जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्टेजिला कंपनी जहां विश्व भर के लोगों को पंजाब के पर्यटन स्थानों और यात्रियों के रहने के प्रंबधों संबधी जागरूक करेगी वही पंजाब के लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए भी प्रेरित करेगी।इस कंपनी के साथ समझौते पर पंजाब द्वारा पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सीईओ श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा द्वार हस्ताक्षर किये गये जबकि स्टेजिला द्वारा अंकित रस्तोगी वाईस प्रैजीडैंट मार्किटपलेस स्टेजिला द्वारा हस्ताक्षर किये गये।

 

Tags: Sohan Singh Thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD