Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

पंजाब के अत्याधुनिक गांवों की शुरूवात मोगा जिले से होगी- सुखबीर सिंह बादल

पंजाब के सभी गांवों की पक्की गलियां-नालियां और सौलर लाईटों के लिए 40 हजार करोड़ रूपये के प्रोजैक्ट की योजना बनाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोडे/मोगा , 29 Sep 2016

Last updated on: Sep 29, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा पंजाब के सभी गांवों में सीमेंट की गलियां-नालियां , सौलर लाईटें व अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 40 हजार करोड़ रूपये के प्रोजैक्ट बनाये गये है। जो अगले पांच वर्षो में पूरे हो जाएगें। उन्होने घोषणा की कि पंजाब के अत्याधुनिक स्मार्ट गांवों की शुरूवात मोगा जिले से होगी और गांव रोडे राज्य का  ऐसा पहला गांव होगा। जहां सीमेंट की गलियां-नालियां, सीवरेज सिस्टम और सौलर लाइटें लगाई जाएगी।यह घोषणा सुखबीर सिंह बादल ने आज गांव रोडे में विकास कार्यो के लिए करवाये गये समागम की अध्यक्षता के अवसर पर की। इस अवसर पर उन्होने गांव के विकास कार्यो के लिए दिल खोलकर ग्रांटे जारी की। उनके साथ कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह,विधायक बाघा पुराना महेश इंद्र सिंह, विधायक निहाल सिंह वाला बीबी राजविन्द्र कौर भागीके, विधायक मोगा श्री जोगिन्द्र पाल जैन और जिला प्रधान शिअद स. तीर्थ सिंह माहला भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नवयुवकों को स्वै रोजगार के काबिल बनाने के लिए राज्य भर में 200 स्किल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये जा रहे है जहां प्रति वर्ष एक लाख नवयुवकों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होने कहा क आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उदेश्य से पंजाब सरकार द्वारा गांवों में दो हजार निशुल्क दवाई की दुकानें खोली जा रही है। उन्होने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है जहां छोटे व्यापारियों, आर्थिक रूप से गरीब वर्गो और किसानों के लिए भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है उन्होने कहा कि शिरोमणिअकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक वर्ग के लोगों के हितों के लिए ऐतिहासिक फैसले लेकर बड़ी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा राज्य में गत् लगभग हमारे 9 वर्षों दौरान किए गए विकास कार्यों और जन कल्याण स्कीमों का जिक्र करते स.बादल ने कहा कि समूचे राज्य में चार व छ:मार्गीय सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसके साथ लोगों को यातायात में काई मुश्किल पेश नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि बिजली के क्षेत्र में राज्य ने बड़ा मोर्चा मारा है। उन्होंने कहा कि आटा-दाल स्कीम, शगुन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन स्कीम तथा भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना आदि जन कल्याण स्कीमों द्वारा अनेकों लाभपात्री लाभ उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए पद चिन्ह डाले गए हैं और गठजोड़ द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि गत् हमारे 9 वर्षों दौरान करवाए गए रिकार्ड-तोड़ विकास में लोगों का अटूअ विश्वास है और आगामी विधान सभा चुनाव-2017 में शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठजोड़ तीसरी बार जीत हासिल करके इतिहास रचेगा।

स.बादल ने इस अवसर पर गंाव रोडे की गलियां-नालियों के लिए 10 करोड़  रूपए, सीवरेज़ प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ रूपए, गांव के स्टेडियम के लिए 70 लाख रूपए की ग्रांटें देने, जी टी रोड से गांव रोडे तक 18 फुट सड़क को मज़बूत करने, गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल को मिडल अपग्रेड करने और गांव में को-अपरेटिव बैंदी शाखा खोलने का एलान किया। इसके साथ ही गांव रोड़, रोडे सरजा, कोठे गुरूपुरा, रोडे खुर्द व नया रोडे की पंचायतों को  विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए की ग्रांट देने का भी एलान किया।उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरेामणि अकाली दल के कार्यकाल दौरान ही राज्य का विकास हुआ है, जबकि लम्बा समय राज्य करने वाली कांग्रेस सरकार ने गुरू घरों पर हमले तथा सिख कौम को समाप्त करने की संकीर्ण चालों के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्य भीतर सियासी छवि समाप्त हो चुकी है तथा इस पार्टी के नेताओं को किसी भी धर्म का सम्मान करने का पता नहीं है। उन्होंने लोगों को ऐसे नेताओं के गुमराहपूर्ण प्रचार से सुचेत रहने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक बाघापुराना महेशइन्द्र सिंह, जिला प्रधान शिअद स.तीर्थ सिंह माहला, कैप्टन हरचरन सिंह रोडे तथा सुखहरप्रीत सिंह रोडे सदस्य एस जी पी सी ने स.बादल को स्वागतम् कहा। इस मौके अन्य के अतिरिक्त विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, उपायुक्त कुलदीप सिंह वैद, एस एस पी स्नेहदीप शर्मा, शहरी प्रधान भाजपा बाल कृष्ण बाली, हरबंस सिंह, जगतार सिंह रोडे (दोनो एस जी पी सी सदस्य) सर्कल प्रधान गुरजंट सिंह भुट्टो, भाई जसवीर सिंह रोडे, भूपिंदर सिंह साहोके, बलविंदर सिंह हैप्पी जिला प्रधान एस सी विंग, राजवंत सिंह माहला, हरमेल सिंह मौड, आत्मा सिंह, वीरपाल सिंह समालसर व बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD