Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सेवा केन्द्र पंजाब सरकार की लोक पक्षीय पहल-सुखबीर सिंह बादल

अब शहरी सेवा केन्द्रों पर बिजली बिल भी जमा करवाए जा सकेगें, सेवा केन्द्रों द्वारा पंजाब वासियों को 78 नागरिक सेवाएं मिलनी शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2016

Last updated on: Sep 27, 2016, 00:00 IST

पंजाब वासियों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाए प्रदान करने के उदेश्य से शुरू किये गये सेवा केन्द्रों में अब शहरी क्षेत्र के लोग 26 सिंतबर 2016 से बिजली के बिल भी जमा करवा सकते है। पंजाब में स्थापित किये गये कुल 2147ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सेवा केन्द्रों में इस समय 78 नागरिक सेवांए प्रदान की जा रही है।  जोकि सेवा के अधिकार एक्ट 2011 अधीन निश्चित समय में देने अनिवार्य है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि जल्द ही पड़ाव अनुसार इन 78 सेवाओं में बढोतरी की जाएगी। उन्होने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए फिलहाल शहरी सेवा केन्द्रों में 26 सिंतबर से बिजली के बिल भरे जाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।उन्होने बताया कि सेवा केन्द्र बनाते समय पंजाब सरकार ने कोशिश की है कि शहरी क्षेत्रों के लिए प्रत्येक सेवा केन्द्र की दूरी डेढ दो किलोमीटर से ज्यादा ना हो और चार पांच गांवों के पीछे एक सेवा केन्द्र जरूर स्थापित किया जाएगा। 

उन्होने कहा कि इससे पहले कई सरकारी सेवाएं जैसे जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र और पैंशने आदि प्राप्त करने के लिए लोगों को 20-25 कि.मी. तक का सफर करके सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था पंरतु अब लोगों के घरों के नजदीक ही सरकारी सेवाएं देने की शुरूवात कर दी गई है। उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों द्वारा सरकारी सेवाएं बिना किसी परेशानी और भ्रष्टाचार मुक्त समयबद्ध ढंग से मिलेगी और सेवाएं प्रदान करने में पूरी पारदर्शिता प्रयोग की जाएगी। उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों द्वारा जनता और सरकारी कर्मचारियों /अधिकारियों का सीधा मेल ना होने के कारण ना तो भ्रष्टाचार होगा और ना ही गलत ढंग से  कार्य करवाया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि यह सेवा केन्द्र विभिंन सरकारी कार्यालयों के साथ इंटरनेट/नेटवर्क द्वारा जोड़े गये है ताकि समय पर सेवा दी जा सके।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD