Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पशु पालन विभाग विभिन्न सूचनाएं देने के लिए शीघ्र मोबाइल एप आरंभ करेगा

पशु अस्पतालों में दवाइयों की निरंतर सप्लाई करने के कठोर आदेश दिए, गांवों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए मोबाइल वैनों का अह्म रोल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 26 Sep 2016

Last updated on: Sep 26, 2016, 00:00 IST

आज यहां पशु पालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की गई। बैठक में राज्य के पशुपालकों तक अहम सूचनाएं पहुंचाने के लिए तथा जागृति लाने के उदेश्य से विभाग द्वारा शीघ्र ही एक मोबाईल ऐप आरंभ करने का फैसला किया गया जिससे पशुपालन विभाग की विभिंन सेवाओं को लाभपात्रियों तक सरलता से पहुंचाया जा सकेगा तथा अहम जानकारी भी दी जाएगी।इस बैठक में स. रणीके ने उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि पशु अस्पतालों में दवाईयों की सप्लाई बिना देरी से निरंतर की जाए ताकि पशुओं का उपचार समय पर किया जा सके और ना ही पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या पर पशुपालक अस्पतालों में से मुहैया होने वाली दवाईयों पर ही निर्भर है और निरंतर सप्लाई से पशुपालकों के होने वाले वित्तीय नुकसान को आसानी से रोका जा सकता है। 

उन्होने उच्च अधिकारियों को इस संबधी  गैर जिम्मेवार रवैया रखने वाले अधिकारियों विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के भी आदेश दिये। बैठक में स. रणीके ने जिला स्तर पर चलने वाली मोबाईल वैनें जो विशेष तौर पर गांवों में पशुओं को गुणात्मक उपचार सेवाएं मुहैया करवाने के लिए चलाई जाती है संबधी आदेश जारी करते हुये कहा कि इन मोबाईल वैनों द्वारा गांवों और दूर दराज के क्षेत्रों में पशुपालकों को विभाीगीय सेवाएं मुहैया करवाई जाती है। गांवों के क्षेत्रों में अहम भूमिका अदा करने वाली मोबाईल वैनों का प्रचार रोडियो द्वारा भी किया जाए ताकि पशुपालकों को समय अनुसार मोबाईल वैनों संबधी जानकारी मिले।बैठक में जिला स्तर पर होने वाले पशुधन मुकाबलों के आयोजन के लिए 16 अक्तूबर 2016 से 15 नवंबर 2016 तक समय निर्धारित किया गया। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनदीप सिंह संधू, निदेशक पशुपालन एचएस संधा, निदेशक डेयरी विकास स. इंद्रजीत सिंह, निदेशक मतस्य पालन मदन मोहन उपिस्थत थे।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD