Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

नरेंद्र मोदी केवल भाषणबाजी करते हैं : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2016

Last updated on: Sep 24, 2016, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास पाकिस्तान और कश्मीर के मुद्दों से निपटने के लिए ठोस नीतियों की कमी है। माकपा ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड में आयोजित एक रैली में पाकिस्तान के खिलाफ हमला बोला और उसे दुनिया में "आतंकवाद का निर्यातक" बताया।माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री केवल भाषणबाजी में विश्वास रखते हैं। हमने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान देखा और सुना है और अभी भी वे उन्हीं बातों को दुहरा रहे हैं। लगता है जैसे अभी भी विपक्ष में हैं। अभी भी हम केवल भाषणबाजी सुन रहे हैं.. कार्रवाई कब होगी?"

केरल के कोझिकोड में एक पार्टी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंक के निर्यात के लिए विश्व स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए काम किया जाएगा।लेकिन सलीम ने इस कदम से कोई फायदा मिलेगा, इस पर आशंका जताई और कहा, "पठानकोट हमले के बाद हमने मोदी सरकार का यही तेवर देखा है और अब उड़ी हमले के बाद इसी तरह के तेवर हैं, वह एक बार फिर से वही चीज कर रहे हैं। इस सरकार की पाकिस्तान और कश्मीर के बारे में कोई ठोस नीति नहीं है?"उन्होंने कहा, "खाली बोलने से काम नहीं चलेगा। सरकार को निश्चित योजना और नीतियों के साथ बाहर आना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से हम इस सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं देख रहे हैं।"

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD