एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों के शव को सार्वजनिक तौर पर कूड़े के ढेर पर रखकर कश्मीर के लाल चौंक पर जलाना चाहिए और उन्होंने कहा की अगर सरकारें यह काम नहीं कर सकती तो आतंकियों को जलाने का जिम्मा एटीऍफ़आई को सौंपे l शांडिल्य ने कहा उन्हें खबर मिली है की आतंकियों को उरी के कब्रिस्तान में दफनाया गया है उन्होंने कहा अगर ये सच है तो फ्रंट जल्द उरी कब्रिस्तान जाकर आतंकियों की लाशों को कब्रों से बाहर निकाल उन्हें लाल चौंक पर जलाएगा l उन्होंने कहा और जो 10 आतंकवादी सेना द्वारा मारे गए है उसके लिए वह सेना को सलाम करते है उन्होंने चेतावनी भी दी की इन 10 आतंकियों का संस्कार ना की जाए क्योंकि जब आतंक का कोई धर्म नहीं होता तो इन पाकिस्तानी आतंकियों का संस्कार धार्मिक परम्पराओं से क्यों किया जा रहा है l
शांडिल्य ने कहा अगर इनका संस्कार हुआ तो फ्रंट सख्त कदम उठाएगा l शांडिल्य ने ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह की वार्ता समाप्त करने के साथ ही कारोबारी समझौता समाप्त करने और जल संधि को खत्म करने की मांग की। शांडिल्य ने ब्यान में कहा कि जेहादियों को दफनाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि सुरक्षा के बीच सार्वजनिक तौर पर आतंकियों के शवों को कचरे के ढेर पर रखकर जला देना चाहिए ताकि उनके लिए जन्नत का रास्ता नहीं बचे। उन्होंने उरी हमले में सर्वस्व बलिदान देने वाले सैनिकों की शहादत को सलाम किया । एटीऍफ़आई प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा फ्रंट जल्द कश्मीर में राष्ट्रीय मुख्यालय खोलेगा और आतंकियों से अलगाववादी नेताओं से आमने-सामने की टक्कर लेगा l शांडिल्य ने बताया उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है की उरी में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता,आश्रित को नौकरी व परिवार को पेट्रोल पंप देना चाहिए l