Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी, अशरफ गनी ने आतंकवाद की निंदा की

नरेंद्र मोदी, अशरफ गनी ने आतंकवाद की निंदा की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2016

Last updated on: Sep 14, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बुधवार को आतंकवाद की निंदा की और द्विपक्षीय सहयोग अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। गनी दो दिन की यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे हैं।दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "दोनों देशों के नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षेत्र में हिंसा और आतंकवाद का निरंतर प्रयोग करने पर गहरी चिंता जताई।"बयान के मुताबिक, "दोनों इस बात से सहमत हैं कि इसके कारण क्षेत्र और उसके बाहर भी शांति, स्थिरता और तरक्की के लिए एकमात्र सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।"

बयान के मुताबिक, "बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार के आतंकवाद के उन्मूलन पर जोर देते हुए उन्होंने भारत और अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों समेत सभी आतंकवादियों के सभी प्रायोजकों, मदद और सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करने पर जोर दिया।"मोदी और गनी ने आतंकवाद का मुकाबला करने और भारत-अफगानिस्तान सामरिक भागीदारी समझौते में परिकल्पित सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।दोनों पक्षों ने प्रत्यर्पण संधि, नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में सहयोग पर एक करार और बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्तक्षार भी किए।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "प्रधानमंत्री ने एक एकीकृत, संप्रभु, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया है। उन्होंने अफगानिस्तान की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती के लिए सामथ्र्य और क्षमता विकास की जरूरतों में भारत के सहयोग का आश्वासन दिया।"बयान के मुताबिक, "प्रधानमंत्री ने पेशकश की है कि..भारत इसके लिए एक अरब डॉलर की राशि प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने भारत से विश्वस्तरीय और सस्ती दवाओं की आपूर्ति और पारस्परिक रूप से सहमत उपकरणों के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग का भी प्रस्ताव दिया है।"

 

Tags: Narendra Modi , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD